IPL ने गूगल सर्च ट्रेंड में इस साल कोविन पोर्टल को पछाड़ा

इस साल गूगल इंडिया सर्च ट्रेंड में आईपीएल और टी 20 वर्ल्ड कप ने जगह बनाई है। इन दोनों ने कोरोना वैक्सीन या कोविन पोर्टल को पछाड़ते हुए पहला स्थान हासिल किया है।

Asianet News Hindi | Published : Dec 8, 2021 7:41 PM IST

नई दिल्ली। कोरोना महामारी (Corona Pandemic) के दौर में सबसे ज्यादा क्या सर्च किया गया। आम तौर पर लोग सोचते हैं कि वैक्सीन के स्लॉट बुक करने के लिए कोविड (Cowin) ऐप सबसे ज्यादा सर्च किया गया होगा, लेकिन ऐसा नहीं है। भारतीयों ने सबसे ज्यादा आईपीएल  (IPL) को सर्च किया है।

दरअसल, क्रिकेट का खुमार भारतीयों पर किस कदर है यह गूगल इंडिया सर्च ट्रेंड (Google india search trends) के नतीजों से साबित हुआ है। इस साल गूगल इंडिया सर्च ट्रेंड में आईपीएल (IPL)और टी20 वर्ल्ड कप (T-20 World cup) ने जगह बनाई है। इन दोनों ने कोरोना वैक्सीन (Covid vaccine) या कोविन पोर्टल (Cowin) को पछाड़ते हुए पहला स्थान हासिल किया है।

Latest Videos

सबसे ज्यादा सर्च किया गया IPL
गूगल इंडिया के ‘ईयर इन सर्च 2020' के नतीजों के अनुसार आईपीएल गूगल (Google) पर सबसे ज्यादा सर्च किया गया। उसके बाद कोविन, आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप , यूरो कप, टोक्यो ओलंपिक और कोरोना वैक्सीन का नंबर आता है। आईपीएल पिछले साल भी गूगल इंडिया सर्च ट्रेंड में शीर्ष पर रहा था। सूची के अनुसार भारतीयों द्वारा सबसे ज्यादा तलाशे गए विषयों में टोक्यो ओलिंपक, ब्लैक फंगस, अफगानिस्तान, पश्चिम बंगाल चुनाव, ताउकते चक्रवात और लॉकडाउन भी रहे।

खेलों में सबसे ज्यादा तलाशे गए विषयों में यूरो कप, कोपा अमेरिका, विम्बलडन, पैरालम्पिक, फ्रेंच ओपन भी शामिल थे। तोक्यो ओलंपिक में एथलेटिक्स में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचने वाले नीरज चोपड़ा सबसे ज्यादा तलाशी गई भारतीय हस्ती रहे। उनके बाद शाहरूख खान के बेटे आर्यन खान का नाम है जो अक्तूबर में कथित ड्रग मामले में सुर्खियों में थे। विक्की कौशल, राज कुंद्रा, शहनाज गिल के अलावा तोक्यो ओलंपिक पदक विजेता पी वी सिंधू और बजरंग पूनिया भी इस सूची में हैं।

ये भी पढ़ें

साउथ अफ्रीका दौरे से पहले विराट से छिनी वनडे की कप्तानी, रोहित शर्मा को मिली कमान, विराट टेस्ट टीम के कप्तान

Bipin Rawat Passed Away: आज दिल्ली लाया जाएगा CDS बिपिन रावत का पार्थिव देह, शुक्रवार को अंतिम संस्कार

Katrina Kaif Vicky Kaushal Wedding Big Updates : शादी का दूसरा दिन, पढ़ें वेडिंग से जुड़ी हर खबर एक क्लिक पर
 

Share this article
click me!

Latest Videos

चुनाव मेरी अग्नि परीक्षा, जनता की अदालत में पहुंचे केजरीवाल #Shorts #ArvindKejriwal
कांग्रेस को गणपति पूजा से भी है नफरत #Shorts
इस्तीफा देने के बाद कहां रहेंगे केजरीवाल, नहीं है घऱ #Shorts
'क्या बेटा इतना बड़ा हो गया जो मां को आंख दिखाए' मोहन भागवत से Arvind Kejriwal ने पूछे 5 सॉलिड सवाल
मुजफ्फरनगर में क्यों भिड़ गए योगी के 2 मंत्री, जमकर हुई तू-तू, मैं-मैं । Anil Kumar । Kapil Dev