Google Maps अब इंडिया के साथ लिख रहा भारत, दिखा रहा राष्ट्रध्वज तिरंगा

Published : Oct 29, 2023, 03:06 PM ISTUpdated : Oct 29, 2023, 03:28 PM IST
Bharat

सार

Google Maps ने इंडिया के साथ ही भारत दिखाना शुरू कर दिया है। इसके साथ ही राष्ट्रध्वज भी दिखाया जा रहा है। 

नई दिल्ली। देश में पिछले कुछ वक्त से भारत बनाम इंडिया की बहस चल रही है। सरकार द्वारा कई मौकों पर इंडिया की जगह भारत नाम का इस्तेमाल किया गया है। अब Google Maps ने भी इंडिया के साथ ही भारत भी दिखाना शुरू कर दिया है। इसके साथ ही राष्ट्रध्वज भी दिखाया जा रहा है।

Google Maps अब "इंडिया" और "भारत" दोनों को "दक्षिण एशिया में देश" के रूप में दिखाया जा रहा है। यूजर आधिकारिक भारतीय मानचित्र देखने के लिए "इंडिया" या "भारत" शब्द का इस्तेमाल कर सकते हैं। यदि आप Google Maps के सर्च बॉक्स पर 'भारत' टाइप करते हैं तो अब भारतीय ध्वज डिजिटल कोड के साथ "दक्षिण एशिया में देश" के रूप में दिखाई देता है। चाहे आप Google Maps का इस्तेमाल हिंदी या अंग्रेजी में करें। "भारत" सर्च करने पर वही रिजल्ट मिलेगा जो Google "इंडिया" के लिए दिखाता है।

Google कर रहा होमवर्क
दरअसल, केंद्र सरकार ऑफिशियल कम्युनिकेशन में धीरे-धीरे "इंडिया" के बजाय "भारत" का उपयोग बढ़ा रही है। ऐसे में Google द्वारा भी होमवर्क किया जा रहा है। केवल Google Maps ही नहीं गूगल के सभी प्रोडक्ट में इसका असर दिख रहा है। गूगल ट्रांसलेट से लेकर गूगल सर्च और गूगल न्यूज तक में यूजर को "भारत" और "इंडिया" दोनों का इस्तेमाल करने का विकल्प दिया जा रहा है। हालांकि इस पर अभी तक Google की ओर से आधिकारिक बयान नहीं आया है।

गूगल ने देखा है कि भारत में यूजर हिंदी भाषा में "इंडिया" के बजाय "भारत" का इस्तेमाल करना अधिक पसंद करते हैं। इसके अलावा, अंग्रेजी से हिंदी अनुवाद में हमेशा अंग्रेजी में इंडिया और हिंदी में "भारत" दिखाया जाता है। Google अनुवाद "भारत" के लिए "हिंदुस्तान" और "भारतवर्ष" जैसी अन्य संज्ञाएं भी प्रदान करता है।

हाल ही में केंद्रीय मंत्रिमंडल के लिए रेल मंत्रालय से पहली बार ऐसा प्रस्ताव आया है, जिसमें इंडिया की जगह "भारत" इस्तेमाल किए जाने की बात की गई है। इसपर मुहर लगती है तो इंडियन रेलवे की जगह भारतीय रेलवे आधिकारिक रूप से कहा जाएगा।

PREV

Recommended Stories

5 दिसंबर की 8 तस्वीरों में देखें देश भर की राजनीति, मोदी-पुतिन मुलाकात से लेकर रेल रोको हंगामे तक
जंगली भैंसा से एयरपोर्ट ड्रामा तक- एक ही गैलरी में देखें 5 दिसंबर की सबसे वायरल तस्वीरें