
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर मंगलवार को पद्म पुरस्कारों (Padma Awards 2022) का ऐलान कर दिया। हेलिकॉप्टर हादसे में शहीद हुए CDS जनरल बिपिन रावत (Bipin Rawat) और भाजपा के दिवंगत नेता कल्याण सिंह (Kalyan Singh) को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया है। प्रभा अत्रे को कला, राधेश्याम खेमका को साहित्य और शिक्षा, जनरल बिपिन रावत को सिविल सर्विस और कल्याण सिंह को लोक कल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए सम्मानित करने की घोषणा की गई है।
कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद को पद्म भूषण से सम्मानित किया जाएगा। केंद्र सरकार ने जो सूची जारी की है, उसमें विभिन्न क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए 128 लोगों को सम्मानित करने का ऐलान किया है। इनमें 4 लोगों को पद्म विभूषण, 17 लोगों को पद्म भूषण और 107 लोगों को पद्म श्री से नवाजा जाएगा।
कल्याण सिंह को पद्म विभूषण मिलने पर उनके पुत्र और भाजपा सांसद राजवीर सिंह ने कहा कि बाबू जी ने कभी जाति की राजनीति नहीं की। उन्होंने समाज के सभी वर्गों के लिए काम किया। यूपी में बीजेपी को इतनी ऊंचाई तक ले जाने में बाबू जी का बहुत बड़ा योगदान था। मैं इस फैसले के लिए भारत सरकार को धन्यवाद देता हूं।
इन्हें मिला पद्म भूषण
इन्हें मिला पद्म श्री सम्मान
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.