SEX के समय प्राइवेट पार्ट से बहा खून, मदद की जगह प्रेमी ने की 1 गलती, नतीजा- मौत

गुजरात के नवसारी में एक युवक पर अपनी लापरवाही से प्रेमिका की जान लेने का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि युवती के प्राइवेट पार्ट में चोट के बाद जब उसे अस्पताल ले जाने की जरूरत थी, तब वह घंटों इंटरनेट पर इलाज खोजता रहा।

Vivek Kumar | Published : Oct 1, 2024 2:08 AM IST / Updated: Oct 01 2024, 09:39 AM IST

अहमदाबाद। गुजरात के नवसारी जिले में 26 साल का एक युवक अपनी प्रेमिका के साथ होटल में गया। दोनों ने यौन संबंध बनाए। इसी दौरान लड़की के प्राइवेट पार्ट में गहरा जख्म लग गया। उसके शरीर से खून बहने लगा। लड़की को जल्द से जल्द हॉस्पिटल ले जाने की जगह लड़का इंटरनेट पर यह तलाश करता रहा कि खून निकलने को कैसे रोकें। इस दौरान देर हो गई और लड़की की मौत हो गई। घटना 23 सितंबर की है।

पुलिस ने लड़के को लड़की की मौत के मामले में गिरफ्तार किया है। उसपर लड़की के जख्मी होने के बाद के कीमती समय को गंवाने का आरोप है। अगर वह ऑनलाइन इलाज खोजने में घंटों बर्बाद नहीं करता तो लड़की जिंदा होती। जांचकर्ताओं ने कहा कि लड़की को हॉस्पिटल ले जाने या मेडिकल हेल्प लेने के बजाय आरोपी अपने फोन से इंटरनेट पर "संभोग के दौरान खून के बहाव को रोकने के लिए क्या करें" जैसी बातें सर्च करता रहा।

Latest Videos

पुलिस ने लड़के के खिलाफ दर्ज किया गैर इरादतन हत्या का केस

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार लड़की के प्राइवेट पार्ट से खून बहने के बावजूद लड़के ने फिर से उसके साथ सेक्स करने की कोशिश की। जलालपुर पुलिस ने उसके खिलाफ गैर इरादतन हत्या और सबूत नष्ट करने का मामला दर्ज किया है।

नवसारी एसपी सुशील अग्रवाल ने कहा, “फोरेंसिक रिपोर्ट में कहा गया कि लड़की की मौत बहुत अधिक खून बहने से हुई है। 108 पर कॉल करने या मेडिकल मदद लेने की जगह उसने अपने दोस्तों से संपर्क किया। कोई दोस्त मदद करने नहीं आया तो इंतजार के बाद लड़की को प्राइवेट गाड़ी में ले गया।” 

लड़की के प्राइवेट पार्ट में लगे गंभीर चोट

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से पता चला कि लड़की की मौत गुप्तांग में गंभीर चोट और उसके चलते हुए भारी रक्तस्राव के कारण हुई। FIR के अनुसार लड़की नवसारी में नर्सिंग कोर्स की प्रथम वर्ष की छात्रा थी। वह पहली बार आरोपी से 3 साल पहले मिली थी। वे दो साल से संपर्क में नहीं थे। करीब सात महीने पहले सोशल मीडिया के जरिए फिर से जुड़े थे।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सात महीने तक रिलेशनशिप में रहने के बाद दोनों ने 23 सितंबर को कुछ निजी समय बिताने का फैसला किया था। वे होटल में ठहरे थे। लड़की के शरीर से खून बह रहा था तब भी आरोपी ने उसके साथ संभोग करने का प्रयास किया। जब स्थिति बिगड़ गई तो उसने होटल में 60 से 90 मिनट बिताए। अस्पताल में दोपहर 2.15 बजे लड़की को मृत घोषित कर दिया गया। होटल छोड़ने से पहले उसने सबूत नष्ट करने के लिए खून के धब्बे साफ कर दिए।

यह भी पढ़ें- कटिंग शॉप में गलत हेड मसाज से युवक को मारा लकवा, डॉक्टरों ने कहा- सावधान हो जाओ

Share this article
click me!

Latest Videos

LIVE: पेरिस ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों में पदक जीतने वाले एथलीटों और कोचों के लिए सम्मान कार्यक्रम
Kolkata RG Kar Medical Collage Case LIVE: कोलकाता आरजी कर मेडिकल कॉलेज मामले की सुनवाई
महाराष्ट्र में गाय 'राज्यमाता' घोषित, चुनाव से पहले शिंदे सरकार का मास्टर स्ट्रोक?
9 बड़ी वजहः Nepal में हर साल मौत का तांड़व क्यों मचाती है बाढ़?
कितनी है दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड की प्राइज मनी, विनर को और क्या मिलता है?