ऊंचाई के डर पर जीत को गुकेश ने किया बंजी जंप, बोले ‘विश्व चैंपियन हूं’, वीडियो

Published : Dec 17, 2024, 10:08 AM ISTUpdated : Dec 17, 2024, 10:26 AM IST
Gukesh

सार

शतरंज के बादशाह गुकेश ने ऊंचाई के डर को मात देते हुए बंजी जंपिंग की। विश्व चैंपियन बनने के बाद उन्होंने अपने ट्रेनर से किया वादा निभाया।

नई दिल्ली। शतरंज में विश्व चैंपियन का खिताब जीतने के बाद गुकेश ने एक और चीज पर भी विजय प्राप्त कर ली। वह है ऊंचाई का डर। इसके लिए उन्होंने बंजी चंप किया। गिरते समय गुकेश ने चिल्लाया 'मैं विश्व चैंपियन हूं।'

18 साल के गुकेश ने अपने ट्रेनर पोलिश ग्रैंडमास्टर ग्रेजगोर्ज गजेवस्की से वादा किया था कि अगर डिंग लिरेन को हराकर विश्व चैंपियन बन गए तो ऊंचाई से डरने के बाद भी बंजी जंप करेंगे। विश्व चैंपियन बनने के बाद उन्होंने अपना वादा निभाया।

 

 

गुकेश शतरंज इतिहास के सबसे कम उम्र के विश्व चैंपियन हैं। उन्होंने खेल के दौरान अपने चीनी प्रतिद्वंद्वी से अंतिम क्षण में गलती की जरूरत थी, लेकिन डिंग ने गेम 14 में गलती कर दी। पहले ऐसा लग रहा था कि मामला टाईब्रेक में सुलझाया जाएगा।

गुकेश ने क्यों किया था बंजी जंपिंग का वादा?

विश्व शतरंज चैंपियनशिप के 9वें गेम के बाद गुकेश और ग्रेजगोरज गजेवस्की आराम करने के लिए समुद्र तट पर टहल रहे थे। इसी दौरान गजेवस्की ने कुछ लोगों को दूर से बंजी जंपिंग की कोशिश करते देखा। उन्होंने कहा कि वह बंजी जंप करेंगे। गुकेश ने भी वादा किया कि विश्व चैंपियन बना तो ऊंचाई से डर लगने के बाद भी बंजी जंप करूंगा।

गुकेश के विश्व चैंपियन बनने के बाद गजेवस्की ने एक इंटरव्यू में बंजी जंपिंग करने के अपने विचार पर बात की थी। उन्होंने कहा, "हमारा रहस्य बंजी जंप था। ऐसा लगता है कि हम इसे ही करेंगे। मैं इससे बाहर निकलने के बहाने खोज रहा था, लेकिन वह अपना वादा पूरा करने के लिए बहुत उत्सुक है। मैं बहाने खोज रहा था। वह कभी बहाने नहीं खोजता। वह जंप करना चाहता है, इसलिए मुझे करना ही होगा।"

यह भी पढ़ें- सबसे बुरा अनुभवः Air India का घटिया सफर, YouTuber ने सुनाई आपबीती

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

राज्यसभा: 'खुलेआम बेचा जा रहा जहर', आप सांसद राघव चढ्ढा ने उठाया खतरनाक मुद्दा
झगड़ा, बदला या कुछ और? दिल्ली में 3 डिलीवरी एजेंटों ने कैसे और क्यों किया बिजिनेसमैन का मर्डर?