
हैदराबाद। सऊदी अरब के मक्का में भीषण गर्मी के चलते हजार से अधिक हज यात्रियों की मौत (Haj pilgrims dead in Mecca) की खबरें आ रहीं हैं। सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियो शेयर किए जा रहे हैं जिनमें मक्का में सड़क पर पड़े लाशों को देखा जा सकता है। विदेश मंत्रालय ने जानकारी दी है कि हज करने मक्का गए 98 भारतीय की मौत हुई है।
इस बीच TOI ने रिपोर्ट प्रकाशित कर बताया है कि मक्का में हज यात्रियों को किन परिस्थितियों का सामना करना पड़ रहा है, जिससे इतनी अधिक मौतें हो रहीं हैं। हज करने मक्का गए हैदराबाद के मोहम्मद फरीद की जान खतरे में पड़ गई थी। उन्होंने बताया कि मक्का में तापमान 52 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है। हज यात्रियों की अधिक भीड़ है। पर्याप्त बसें उपलब्ध नहीं हैं। इसके चलते हज यात्रियों को 40 किलोमीटर से अधिक पैदल चलना पड़ रहा है।
पैदल चलने से पैरों में पड़े छाले
फरीद ने बताया कि भीषण गर्मी के कारण यात्रियों के पैरों में छाले पड़ जाते हैं। वह भी गंभीर रूप से बीमार हो गए थे। तेज बुखार हो गया था और लू लग गई थी। वह बीच रास्ते में ही बेहोश हो गए थे। मीना से अराफात तक पहुंचने के लिए हमलोगों को 7.5 किलोमीटर से अधिक पैदल चलना पड़ा। हज यात्रा के दौरान 40 किलोमीटर से अधिक पैदल चलने के कारण मेरे पैरों में छाले पड़ गए। मेरी पत्नी बेहोश हो गई थी।
यह भी पढ़ें- हज करने गए 98 भारतीयों की हुई मौत, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताई वजह
बिना खाना-पानी घंटों पैदल चलना पड़ा
तेलंगाना के कई हज यात्रियों ने बताया कि बस के लिए 8 से 10 घंटे तक इंतजार करना पड़ा। हाजियों की मदद करने के लिए हैदराबाद से गए 41 खादिमों में से एक ने कहा कि मुख्य समस्या बस की थी। कई लोग तो बस का इंतजार करते-करते बेहोश हो गए। हज यात्रियों को बिना खाना-पानी के भीषण गर्मी में घंटों पैदल चलना पड़ा। इसके चलते कई हज यात्री खासकर सुगर और ब्लड प्रेशर की परेशानी वाले लोगों को अधिक परेशानी उठानी पड़ी।
यह भी पढ़ें- मक्का में भीषण गर्मी ले रही हज यात्रियों की जान, 645 की मौत, इनमें 68 भारतीय
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.