
Mecca for Haj: सऊदी अरब में मौसम का सितम हज यात्रियों को भारी पड़ रहा। हज यात्रा पर गए 98 भारतीय हाजियों की मौत मक्का में अभी तक हुई है। यह यात्रा मई में शुरू हुई थी और जुलाई तक जारी रहेगी। भारत सरकार के विदेश मंत्रालय में प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया कि हज यात्रा पर गए 98 यात्रियों की मौत सामान्य मौत है। इसमें महज आधा दर्जन हाजियों की मौत किसी दुर्घटना में हुई है। उन्होंने बताया कि भारत सरकार अपने हज यात्रियों को लेकर सतर्क है।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया कि हर साल लाखों की संख्या में हज के लिए लोग जाते हैं। इस बार भारत से 175000 भारतीय हज के लिए गए हुए हैं।
सऊदी अरब में पड़ रही भीषण गर्मी
इन दिनों सऊदी अरब में भीषण गर्मी पड़ रही है। सोमवार को मक्का का अधिकतम तापमान रिकॉर्ड 51.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस भीषण गर्मी ने हज यात्रा को बेहद मुश्किल बना दिया है। पूरी दुनिया से मुसलमान हज यात्रा के लिए सऊदी अरब आते हैं। इनमें बहुत से लोग बुजुर्ग होते हैं। इस साल करीब 18 लाख लोग हज करने आए हैं। इन्हें धार्मिक अनुष्ठान के अनुसार दिनभर धूप में चलना होता है।
हज के दौरान बढ़ रहा तापमान
जर्नल ऑफ ट्रैवल एंड मेडिसिन में प्रकाशित एक सऊदी स्टडी में हज अनुष्ठान क्षेत्रों में तापमान में प्रति दशक 0.4 डिग्री सेल्सियस की क्रमिक वृद्धि देखी गई है। यह जलवायु परिवर्तन के प्रभाव को दिखाता है। सोमवार को तापमान 50 डिग्री सेल्सियस से अधिक होने पर मिस्र के विदेश मंत्रालय ने लापता मिस्रियों की खोज के लिए सऊदी अधिकारियों के साथ सहयोग की पुष्टि की, लेकिन हताहतों की संख्या नहीं बताई गई।
यह भी पढ़ें:
अरविंद केजरीवाल की रिहाई लटकी, दिल्ली हाईकोर्ट में ईडी की याचिका पर सुनवाई कई दिन चलने की आशंका
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.