क्या है हर घर तिरंगा अभियान, कैसे डाउनलोड करें सर्टिफिकेट? इस तरह से मंगवाएं ऑनलाइन तिरंगा

आजादी के अमृत महोत्सव के क्रम में तीन दिवसीय हर घर तिरंगा अभियान की शुरूआत हो चुकी है। यह अभियान 13 अगस्त से 15 अगस्त तक चलाया जाएगा। इस दौरान आम जनता अपने घरों पर तिरंगा फहराने का काम करेगी।

Manoj Kumar | Published : Aug 13, 2023 12:12 PM IST / Updated: Aug 13 2023, 05:43 PM IST

Har Ghar Tiranga Abhiyan. स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर घर तिरंगा अभियान की शुरूआत की जा चुकी है। 13 से 15 अगस्त के बीच देश के हर नागिरक से घरों पर तिरंगा फहराने की अपील की गई है। पीएम मोदी ने देश की जनता से खास अपील की है और अपने मोबाइल से तिरंगे के साथ सेल्फी अपलोड करने की बात कही है। उन्होंने यह भी कहा कि लोग इसे आंदोलन की तरह से लें और अपने घरों पर 13 से 15 अगस्त के बीच तिरंगा जरूर फहराएं।

हर घर तिरंगा अभियान में कैसे शामिल हों

भारत सरकार की तरफ से हर घर तिरंगा अभियान में प्रत्येक नागरिक की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए एक बेवसाइट harghartiranga.com बनाई गई है। इस वेबसाइट पर कोई भी नागरिक तिरंगे के साथ तस्वीरें शेयर कर सकता है। यहां हर घर तिरंगा प्रमाण पत्र भी हासिल किया जा सकता है। वेबसाइट पर ही सर्टिफिकेट को डाउनलोड करने का तरीका भी बताया गया है।

कैसे डाउनलोड करें हर घर तिरंगा सर्टिफिकेट

वेबसाइट पर हर घर तिरंगा सर्टिफिकेट डाउनलोड करने के लिए कुछ जानकारियां देनी होंगी। जैसे आपको अपना नाम, मोबाइल नंबर, लोकेशन ऑन रखना होगा। इसके बात डाउनलोड या फिर प्रिंट करने का ऑप्शन ओपन हो जाएगा। जिन्हें डाउनलोड करना है है, उन्हें पिन ए फ्लैग ऑप्शन पर पहले क्लिक करना पड़ेगा। इसके बाद नाम, मोबाइल नंबर डिटेल डालनी होगी। लोकेशन सबमिट करते ही सर्टिफिकेट मिल जाएगा। इस वेवसाइट से आप हर घर तिरंगा कैंपेन की थीम भी डाउनलोड कर सकते हैं।

ऑनलाइन तिरंगा कैसे खरीदें

अगर आप बाहर से तिरंगा न खरीदकर ऑनलाइन ही मंगाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको भारतीय पोस्ट ऑफिस की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा। वहां अपना नाम, पता, तिरंगे की संख्या और मोबाइल नंबर दर्ज करना पड़ेगा। ऑनलाइन खरीदने पर एक झंडे के लिए 25 रुपए का भुगतान करना होगा। इस पर किसी तरह का डिलीवरी चार्ज नहीं लगाया जा रहा है और तिरंगा आपके पते पर पहुंचा दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें

Interview: केरल के एस्ट्रोनॉमर डॉ. अश्विन शेखर के नाम पर रखा गया ग्रह का नाम, जानें इनकी उपलब्धियां

Share this article
click me!