Har Ghar Tiranga Campaign: आपने भी अपने घर फहराया है तिरंगा तो इन 6 स्टेप्स को फॉलो कर ऐसे पाएं सर्टिफिकेट

आजादी के अमृत महोत्सव पर सरकार 'हर घर तिरंगा' अभियान चला रही है। इसके तहत देश के 25 करोड़ से ज्यादा घरों में तिरंगा फहराने का लक्ष्य रखा गया है। इस अभियान की शुरुआत 13 अगस्त से हो रही है। आप भी अपने घर में तिरंगा फहराकर इस अभियान में शामिल होने का सर्टिफिकेट प्राप्त कर सकते हैं। जानिए कैसे?

Asianet News Hindi | Published : Aug 12, 2022 2:18 PM IST

Har Ghar Tiranga Campaign: भारत इस साल आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। इसके तहत सरकार 'हर घर तिरंगा' अभियान चला रही है, जिसमें देशभर के 25 करोड़ से ज्यादा घरों में तिरंगा फहराने का लक्ष्य रखा गया है। इस अभियान की शुरुआत 13 अगस्त से हो रही है। हर घर तिरंगा अभियान के तहत हर आम और खास आदमी अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहरा सकते हैं। इतना ही नहीं, अपने घर पर तिरंगा फहराने के बाद आप इसका सर्टिफिकेट भी पा सकते हैं। इसके लिए बस आपको आसान से ये 7 स्टेप्स फॉलो करने होंगे। 

इन स्टेप्स को फॉलो कर डाउनलोड करें सर्टिफिकेट : 
हर घर तिरंगा अभियान में झंडा फहराने के बाद आप इन आसान स्टेप्स को फॉलो कर अपना सर्टिफिकेट प्राप्त कर सकते हैं। 
- इसके लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट harghartirang.com पर जाएं।
- वेबसाइट पर अपने नाम और मोबाइल नंबर के साथ अपनी एक प्रोफाइल फोटो भी लगाएं।
- इसके बाद अपने गूगल अकाउंट से लॉग इन करें। लॉग इन करते ही साइट को अपने लोकेशन का एक्सेस दें।
- इसके बाद अपनी लोकेशन पर तिरंगे को पिन करें। लोकेशन पिन करने के बाद डाउनलोड ऑप्शन एक्टिव हो जाएगा।
- इसके बाद डाउनलोड ऑप्शन पर क्लिक करके आप अपना सर्टिफिकेट आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं। 

क्या है हर घर तिरंगा अभियान का उद्देश्य :
हर घर तिरंगा अभियान का उद्देश्य देश के नागिरकों को ज्यादा से ज्यादा एकजुट करना और उनके दिलों में देशभक्ति की भावना पैदा करना है। इसके साथ ही इस अभियान से राष्ट्र ध्वज के प्रति लोगों में जागरूकता भी आएगी। इस अभियान का सबसे मूल उद्देश्य हर भारतवासी को अपने घर में तिरंगा फहराने के लिए प्रोत्साहित करना है। 

13-15 अगस्त के बीच हर घर तिरंगा : 
हर घर तिरंगा अभियान के लिए सरकार ने 25 करोड़ घरों का लक्ष्य तय किया है। लोगों से अपील है कि 13 से 15 अगस्त के बीच देश के हर एक घर पर तिरंगा फहराया जाए। इसमें सरकारी व निजी प्रतिष्ठान भी शामिल हैं। इस अभियान को सफल बनाने के लिए नोडल अधिकारियों को तैनात किया गया है। केंद्र सरकार ने इसके लिए पोस्ट ऑफिस में तिरंगा उपलब्ध कराने का इंतजाम भी किया है। 

ऑनलाइन ऐसे मिलेगा तिरंगा : 
हर घर तिरंगा अभियान के तहत आप ऑनलाइन पोस्ट ऑफिस से तिरंगा घर बुलवा सकते हैं। इसके लिए पोस्ट ऑफिस की वेबसाइट www.epostoffice.gov.in पर जाकर लॉगइन करें। झंडा खरीदने के लिए अपना पता, झंडों की संख्या और मोबाइल नंबर सबमिट करें। इसके बाद ऑर्डर कन्फर्म करने के लिए पेमेंट प्रॉसेस फॉलो करें। यहां से झंडा खरीदने की कीमत 25 रुपए है। पोस्टऑफिस आपके घर झंडा पहुंचाने के लिए अलग से कोई डिलिवरी चार्ज नहीं लेगा। 

ये भी देखें : 

Har Ghar Tiranga Campaign: तिरंगे में दिखेगी आपकी तस्वीर, करना होगा ये छोटा-सा काम

क्या है 'हर घर तिरंगा' अभियान, कैसे होगा रजिस्ट्रेशन, किस तरह इसमें हो सकते हैं शामिल, जानिए सबकुछ

Share this article
click me!