Har Ghar Tiranga: तिरंगा लेकर सांसदों ने दिल्ली में निकाली बाइक रैली, कश्मीर से कन्याकुमारी तक अभियान शुरू, देखें वीडियो

Published : Aug 11, 2023, 10:45 AM ISTUpdated : Aug 11, 2023, 11:14 AM IST
BJP Bike Rally

सार

सांसदों ने हर घर तिरंगा अभियान (Har Ghar Tiranga campaign) के तहत दिल्ली के प्रगति मैदान से मेजर ध्यानचंद स्टेडियम तक बाइक रैली निकाली। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने रैली को हरी झंडी दिखाई।

नई दिल्ली। आने वाले 15 अगस्त को देश अपनी आजादी की 76वीं वर्षगांठ मनाने वाला है। इससे पर 'हर घर तिरंगा अभियान' शुरू हो गया है। यह इस अभियान का दूसरा साल है। पिछले साल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसकी शुरुआत की थी। कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक हर घर तिरंगा अभियान का असर दिख रहा है। लोग तिरंगा झंडा लेकर रैली निकाल रहे हैं और इसे अपने घरों पर लगा रहे हैं।

शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे सांसदों ने दिल्ली में "हर घर तिरंगा" अभियान को लेकर बाइक रैली निकाली। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने प्रगति मैदान में हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। इसके बाद बाइक रैली इंडिया गेट सर्किल पर पहुंची। इंडिया गेट परिसर के चारों ओर चक्कर लगाते हुए रैली ने कर्तव्य पथ को पार किया। इसका समापन मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में हुआ।

 

 

पिछले साल जबरदस्त सफल रहा था हर घर तिरंगा अभियान

हर घर तिरंगा अभियान में भारत की आजादी के 75 साल पूरे होने के अवसर पर लोगों को अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसे आजादी का अमृत महोत्सव के हिस्से के रूप में 13 अगस्त से 15 अगस्त तक देश भर में मनाया जाएगा। पिछले साल यह अभियान जबरदस्त सफल रहा था। करोड़ों लोगों ने अपने घरों पर तिरंगा फहराया था।

हर घर तिरंगा अभियान भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय द्वारा चलाया जा रहा है। मंत्रालय ने कहा है कि अभियान के पीछे का विचार लोगों के दिलों में देशभक्ति की भावना पैदा करना और भारत की यात्रा और इस महान राष्ट्र के निर्माण में योगदान देने वालों को याद दिलाना है।

बता दें कि पहले भारतीय नागरिक को चुनिंदा अवसरों को छोड़कर राष्ट्रीय ध्वज फहराने की अनुमति नहीं थी। उद्योगपति नवीन जिंदल ने इसके लिए एक दशक लंबी कानूनी लड़ाई लड़ी। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने 23 जनवरी 2004 के ऐतिहासिक फैसला सुनाया। कोर्ट ने आदेश दिया कि हर भारतीय का मौलिक अधिकार है कि सम्मान और गरिमा के साथ स्वतंत्र रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराए।

 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

2 बच्चों संग रेलवे ट्रैक पर कटी महिला, सुसाइड नोट-पड़ोसियों के बयान सुन पुलिस के हाथ-पांव फूले
Amit Shah vs Rahul Gandhi : सुनो न सुनो... ऐसा क्या बोले राहुल गांधी जो खड़े हो गए अमित शाह