BJP ने राष्ट्रीय नेताओं पर खेला दांव; कांग्रेस के स्टार रहे गायब, 72 साल के हुड्डा ने मोर्चा संभाला

Published : Oct 20, 2019, 01:39 PM ISTUpdated : Oct 20, 2019, 01:53 PM IST
BJP ने राष्ट्रीय नेताओं पर खेला दांव; कांग्रेस के स्टार रहे गायब, 72 साल के हुड्डा ने मोर्चा संभाला

सार

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार थम गया है। 21 अक्टूबर यानी सोमवार को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होना है। हरियाणा में 90 विधानसभा सीटें हैं। दोनों पार्टियों ने प्रचार अभियान में कोई कसर नहीं छोड़ी।

चंडीगढ़. हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार थम गया है। 21 अक्टूबर यानी सोमवार को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होना है। हरियाणा में 90 विधानसभा सीटें हैं। दोनों पार्टियों ने प्रचार अभियान में कोई कसर नहीं छोड़ी। जहां एक ओर भाजपा ने प्रचार में राष्ट्रीय नेताओं पर दांव खेला तो वहीं, कांग्रेस में स्थानीय नेताओं ने ज्यादा जनसभाएं कर मोर्चा संभाला। 

हरियाणा में भाजपा ने 285 छोटी-बड़ी रैलियां कीं। वहीं, कांग्रेस की ओर से 213 रैलियां हुईं। कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की लिस्ट में शामिल ज्यादातर चेहरे नदारद रहे। 

भाजपा के लिए पीएम मोदी ने 7, तो राहुल ने सिर्फ 2 रैलियां कीं
भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा सासंद मनोज तिवारी, हेमा मालिनी, सनी देओल का प्रचार में इस्तेमाल किया। तो कांग्रेस की ओर से राहुल गांधी ने दो रैलियां कीं। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी की महेंद्रगढ में एक रैली होनी थी, लेकिन वह भी रद्द हो गई। उनकी जगह राहुल गांधी ने जनसभा की।

कांग्रेस की ओर से कुमारी शैलजा और हुड्डा ने संभाला मोर्चा
कांग्रेस की ओर से ज्यादातर स्टार प्रचारक चुनाव प्रचार से दूर रहे। हालांकि, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुमारी शैलजा ने मोर्चा संभाला। हु्ड्डा ने 120 तो कुमारी शैलजा ने 85 रैलियां कीं। पड़ोसी राज्य पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भी कुछ रैलियां और रोड शो किए। 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Bihar Big Breaking: राज्यसभा जाने की बात को नीतीश कुमार ने खुद किया कन्फर्म
UNESCO World Heritage City: भारत से सिर्फ 5 घंटे दूर ‘धरती का स्वर्ग’! आखिर क्यों ट्रैवलर्स हो रहे दीवाने?