हरियाणा सरकार में भाजपा के सहयोगी दुष्यंत चौटाला के बदले सुर, बोले- कृषि कानूनों में कई संसोधन की जरूरत

Published : Dec 24, 2020, 02:21 PM ISTUpdated : Dec 24, 2020, 09:59 PM IST
हरियाणा सरकार में भाजपा के सहयोगी दुष्यंत चौटाला के बदले सुर, बोले- कृषि कानूनों में कई संसोधन की जरूरत

सार

हरियाणा के जींद के उचाना में कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों ने उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के आने के लिए बनाए गए हेलीपैड को खोद डाला। इतना ही नहीं किसानों ने चौटाला के खिलाफ नारेबाजी भी की। चौटाला आज यहां हेलिकॉप्टर से आने वाले थे। लेकिन उनके आने से पहले ही किसानों ने हेलीपैड को खोद दिया। 

चंडीगढ़. कृषि कानूनों के विरोध को देखते हुए हरियाणा सरकार में भाजपा के सहयोगी और डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला के सुर बदल गए हैं। उन्होंने गुरुवार को कहा कि कृषि कानूनों में कई संसोधन की जरूरत है। उन्होंने कहा, हमने पहले ही सरकार को सुझाव दिए हैं। इनमें कई बदलाव के लिए सरकार राजी भी है।  

इससे पहले हरियाणा के जींद के उचाना में कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों ने उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के आने के लिए बनाए गए हेलीपैड को खोद डाला। इतना ही नहीं किसानों ने चौटाला के खिलाफ नारेबाजी भी की। चौटाला आज यहां हेलिकॉप्टर से आने वाले थे। लेकिन उनके आने से पहले ही किसानों ने हेलीपैड को खोद दिया। 

दुष्यंत चौटाला का दौरा रद्द हुआ
पंजाब के अलावा हरियाणा के किसान भी कृषि कानूनों का लगातार विरोध कर रहे हैं। किसानों के विरोध को देखते हुए दुष्यंत चौटाला का दौरा रद्द हो गया। किसानों ने कहा, जब तक चौटाला उनका समर्थन नहीं करते, तब तक उन्हें क्षेत्र में आने नहीं देंगे। किसान चौटाला पर उप मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने का दबाव भी डाल रहे हैं। 

खट्टर को भी करना पड़ा था विरोध का सामना 
इससे एक दिन पहले किसानों ने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के काफिले को भी रोका था। किसानों ने खट्टर को काले झंडे दिखाए थे। उनके काफिले में शामिल कुछ वाहनों पर लाठियां भी चलाई गई थीं। इस मामले में हरियाणा पुलिस ने 13 अपद्रवियों पर हत्या और दंगे का प्रयास करने का मामला दर्ज किया है। 
 
अंबाला में रैली करने पहुंचे थे खट्टर
खट्टर को काले झंडे उस वक्त दिखाए गए थे, जब वे हरियाणा में आगामी चुनाव के लिए उम्मीदवारों के समर्थन में जनसभा को संबोधित करने के लिए अंबाला पहुंचे थे। अंबाला में किसानों ने मुख्यमंत्री के काफिले को रोककर काले झंडे दिखाए थे। इसके अलावा सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की थी।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

कौन हैं NIA के नये मुखिया राकेश अग्रवाल? जानिए इनका पूरा ट्रैक रिकॉर्ड
Odisha Crime: खेलती बच्ची को बहलाकर ले गया दादा, फिर जो हुआ उसने सबको हिला दिया