उमा भारती ने कांडा को लेकर किए 8 ट्वीट, 'चुनाव जीतना अपराधों से बरी नहीं करता, बीजेपी नैतिकता न भूले'

Published : Oct 25, 2019, 02:04 PM ISTUpdated : Oct 25, 2019, 02:29 PM IST
उमा भारती ने कांडा को लेकर किए 8 ट्वीट, 'चुनाव जीतना अपराधों से बरी नहीं करता, बीजेपी नैतिकता न भूले'

सार

हरियाणा विधानसभा चुनाव परिणाम सामने आने के बाद सरकार बनाने पर पेंच फंसा हुआ है। भाजपा 40 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनी है, लेकिन सरकार बनाने के लिए अभी 6 और विधायक चाहिए। इस बीच गोपाल कांडा ने अपने साथ 5 निर्दलीय विधायकों के साथ समर्थन की बात कही है। 

नई दिल्ली. हरियाणा विधानसभा चुनाव परिणाम सामने आने के बाद सरकार बनाने पर पेंच फंसा हुआ है। भाजपा 40 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनी है, लेकिन सरकार बनाने के लिए अभी 6 और विधायक चाहिए। इस बीच गोपाल कांडा ने अपने साथ 5 निर्दलीय विधायकों के साथ समर्थन देने की बात कही है। लेकिन इस दौरान गोपाल कांडा के नाम पर विवाद हो गया है। इसी कड़ी में उमा भारती ने भी एक के बाद एक 8 ट्वीट किए।

 

"मुझे गोपाल कांडा पर कुछ कहना है"

"मुझे जानकारी मिली है कि गोपाल कांडा नाम के एक निर्दलीय विधायक का समर्थन भी हमें मिल सकता है। इसी पर मुझे कुछ कहना है।"

"अगर गोपाल कांडा वही व्यक्ति है जिसकी वजह से एक लड़की ने आत्महत्या की थी तथा उसकी मां ने भी न्याय नहीं मिलने पर आत्महत्या कर ली थी, मामला अभी कोर्ट में विचाराधीन है, तथा यह व्यक्ति जमानत पर बाहर है।"

चुनाव जीतना अपराधों से बरी नहीं करता : उमा भारती
"गोपाल कांडा बेकसूर है या अपराधी, यह तो कानून साक्ष्यों के आधार पर तय करेगा, किंतु उसका चुनाव जीतना उसे अपराधों से बरी नहीं करता। चुनाव जीतने के बहुत सारे फैक्टर होते हैं।"

भाजपा अपने नैतिक अधिष्ठान ने भूले

"मैं भाजपा से अनुरोध करूंगी कि हम अपने नैतिक अधिष्ठान को न भूलें। हमारे पास तो नरेंद्र मोदी जी जैसी शक्ति मौजूद है, एवं देश क्या पूरे दुनिया की जनता मोदी जी के साथ है तथा मोदी जी ने सतोगुणी ऊर्जा के आधार पर राष्ट्रवाद की शक्ति खड़ी की है।"

"हरियाणा में हमारी सरकार जरूर बने, लेकिन यह तय करिए कि जैसे भाजपा के कार्यकर्ता साफ-सुथरे जिंदगी के होते हैं, हमारे साथ वैसे ही लोग हों।"  

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

TCS Nashik Case: HR हेड का दावा झूठा, फिर क्या थी निदा खान की भूमिका?
Nari Shakti Vandan Act 2026: महिला आरक्षण नोटिफिकेशन के बाद विपक्ष vs सरकार-लोकसभा में नया बवाल