
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए हरियाणा के 10 सीटों पर छठे चरण में चुनाव हुए। यहां 25 मई को मतदान हुआ था। 60.4 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। मंगलवार को रिजल्ट आए। कांग्रेस और भाजपा को 5-5 सीटों पर जीत मिली। गुड़गांव से कांग्रेस उम्मीदवार राज बब्बर चुनाव हार गए हैं।
हरियाणा में भाजपा और कांग्रेस के बीच टक्कर हुई है। पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर करनाल से चुनाव मैदान में उतरे। वहीं, उद्योगपति नवीन जिंदल कुरूक्षेत्र से चुनावी मैदान में थे। हरियाणा में भाजपा के सामने अपने पिछले शानदार प्रदर्शन को दोहराने की चुनौती है। 2019 के आम चुनाव में हरियाणा के सभी 10 सीटों पर भाजपा को जीत मिली थी। कांग्रेस का खाता तक नहीं खुला था।
हरियाणा लोकसभा चुनाव 2024: देखें सभी 10 सीटों के रिजल्ट
| नंबर | सीट | विनर | पार्टी |
| 1 | अंबाला लोकसभा रिजल्ट | वरुण चौधरी | कांग्रेस |
| 2 | कुरूक्षेत्र लोकसभा रिजल्ट | नवीन जिंदल | भाजपा |
| 3 | सिरसा लोकसभा रिजल्ट | शैलजा | कांग्रेस |
| 4 | हिसार लोकसभा रिजल्ट | जय प्रकाश | कांग्रेस |
| 5 | करनाल लोकसभा रिजल्ट | मनोहर लाल खट्टर | भाजपा |
| 6 | सोनीपत लोकसभा रिजल्ट | सतपाल ब्रह्मचारी | कांग्रेस |
| 7 | रोहतक लोकसभा रिजल्ट | दीपेंद्र सिंह हुड्डा | कांग्रेस |
| 8 | भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा रिजल्ट | धरमबीर सिंह | भाजपा |
| 9 | गुड़गांव लोकसभा रिजल्ट | राव इंद्रजीत सिंह | भाजपा |
| 10 | फरीदाबाद लोकसभा रिजल्ट | कृष्ण पाल | भाजपा |
एग्जिट पोल ने बताया था हरियाणा में घट सकती है भाजपा की सीटें
जन की बात के एग्जिट पोल में बताया गया था कि हरियाणा में भाजपा की सीटें 2019 के आम चुनाव की अपेक्षा घट सकती हैं। हालांकि भाजपा का प्रदर्शन अनुमान से भी खराब रहा। एग्जिट पोल में अनुसार लगाया गया था कि भाजपा 10 में से 7-8 सीटों को जीत सकती है। कांग्रेस को 3-2 सीटों पर जीत मिलने की संभावना जताई गई थी। 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सभी 10 सीटों को जीत लिया था। कांग्रेस एक भी सीट नहीं जीत पाई थी।
हरियाणा जाट समुदाय के गढ़ के रूप में प्रसिद्ध है। यहां की आबादी में जाट समुदाय का हिस्सा 29 प्रतिशत है। 2019 के हरियाणा विधानसभा चुनाव में सत्ता विरोधी भावनाओं का सामना करने के बावजूद, भाजपा 90 सदस्यीय विधानसभा में 40 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनी थी। हालांकि उसे बहुमत नहीं मिली थी, जिसके चलते भाजपा को गठबंधन की राजनीति की जरूरत पड़ी। इंडियन नेशनल लोकदल (आईएनएलडी) और कांग्रेस पार्टी, 31-31 सीटों के साथ महत्वपूर्ण खिलाड़ी बनकर उभरे।
यह भी पढ़ें- Lok Sabha Elections Results LIVE
दुष्यंत चौटाला के नेतृत्व वाली जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) 10 सीटें हासिल करके किंगमेकर के रूप में उभरी। मार्च 2024 में जेजेपी और बीजेपी के बीच गठबंधन में दरार के बाद पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर और उनके पूरे मंत्रिमंडल ने इस्तीफा दे दिया। नायब सैनी को नया मुख्यमंत्री बनाया गया। बीजेपी ने खट्टर को करनाल से उम्मीदवार बनाया है।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.