मंत्री अनिल विज ने प्रियंका और राहुल को लाइव पेट्रोल बम बताया, कहा, जहां जाते हैं, आग लगाते हैं

Published : Dec 25, 2019, 12:31 PM IST
मंत्री अनिल विज ने प्रियंका और राहुल को लाइव पेट्रोल बम बताया, कहा, जहां जाते हैं, आग लगाते हैं

सार

 हरियाणा में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के मंत्री अनिल विज ने एक बार फिर विवादास्पद बयान दिया। उन्होंने कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा और राहुल गांधी को लाइव पेट्रोल बम बताया।

चंडीगढ़. हरियाणा में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के मंत्री अनिल विज ने एक बार फिर विवादास्पद बयान दिया। उन्होंने कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा और राहुल गांधी को लाइव पेट्रोल बम बताया। दरअसल, अनिल विज ने यह टिप्पणी में मेरठ में राहुल और प्रियंका के दौरे को लेकर दी।

अनिल विज ने ट्वीट कर कहा, प्रियंका और राहुल गांधी से सचेत रहें। ये लोग लाइव बम हैं। जहां जाते हैं आग लगाते हैं और सार्वजनिक संपत्ति के नुकसान का कारण बनते हैं।

हिंसा में मारे गए लोगों के परिजनों से मिलने पहुंचे थे राहुल, प्रियंका
प्रियंका गांधी और राहुल गांधी मंगलवार को नागरिकता कानून को लेकर हुई हिंसा में मेरठ में मारे गए लोगों के परिजनों से मिलने पहुंचे थे। हालांकि, पुलिस ने उन्हें मेरठ में जाने की अनुमति नहीं दी थी और वापस लौटा दिया था। इसके बाद राहुल और प्रियंका ने हिंसा में मारे गए लोगों के परिजनों से फोन पर बात की थी। नागरिकता कानून के विरोध में मेरठ में हिंसक विरोध हुए थे, इसमें दो लोग मारे गए थे।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Bharat Bandh : बैंक, बाजार और क्या-क्या रहेगा बंद? क्या पड़ेगा असर
इम्फिंज़ी डर्वालुमैब क्या है? कैंसर की वो दवा जिसे भारत में इस्तेमाल की अभी-अभी मिली मंज़ूरी