सेक्स स्कैंडल मामले में आरोपी प्रज्वल रेवन्ना से कुमारस्वामी ने की अपील, भारत आकर बचा लो परिवार की इज्जत

Published : May 21, 2024, 06:43 PM ISTUpdated : May 21, 2024, 06:45 PM IST
Prajwal Revanna

सार

कर्नाटक के पूर्व सीएम एचडी कुमारस्वामी ने अपने भतीजे प्रज्वल रेवन्ना से अपील की है कि भारत आकर परिवार की इज्जत बचा लें। प्रज्वल रेवन्ना महिलाओं के साथ रेप और यौन उत्पीड़न के कई आरोप लगे हैं। वह जर्मनी चले गए थे। 

नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री और जद(एस) प्रमुख एचडी देवेगौड़ा के प्रज्वल रेवन्ना सेक्स स्कैंडल मामले की जांच में शामिल होने के लिए भारत नहीं लौटे हैं। कर्नाटक पुलिस को उनकी तलाश है। लोकसभा चुनाव के पहले चरण से पहले सोशल मीडिया पर उनके सैकड़ों वीडियो सामने आए थे। इनमें सांसद प्रज्वल रेवन्ना महिलाओं का यौन उत्पीड़न करते दिखे थे। मामले के तूल पकड़ने से पहले ही वह जर्मनी चल गए थे। इसके बाद से भारत नहीं लौट रहे हैं। कोर्ट ने उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है।

प्रज्वल रेवन्ना के वीडियो सामने आने के बाद से एचडी देवेगौड़ा के परिवार की परेशानी बढ़ी हुई है। देवेगौड़ा के बेटे और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने अपने भतीजे को भारत लौटने और एसआईटी के सामने पेश होने की अपील की है। उन्होंने प्रज्वल से कहा है कि भारत आकर परिवार की इज्जत बचा लो। कुमारस्वामी ने कहा, "अगर तुमने कोई गलती ही नहीं की तो डर किस बात का?"

प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ दर्ज हैं रेप और छेड़छाड़ के केस

कुमारस्वामी ने कहा कि वह अपने भाई एचडी रेवन्ना और उनके परिवार के काम के बारे में "कुछ नहीं जानते"। राज्य सरकार उनके परिवार के सदस्यों के फोन टैप कर रही है। प्रज्वल रेवन्ना पर रेप, छेड़छाड़, धमकी और ब्लैकमेलिंग का आरोप लगा है। उनके खिलाफ यौन उत्पीड़न के तीन मामले दर्ज हैं। उनके पिता और विधायक एचडी रेवन्ना भी अपहरण मामले में आरोपी हैं। एक महिला के अपहरण के आरोप में चार दिन की पुलिस हिरासत के बाद सात दिन जेल में बिताने के बाद वह जमानत पर बाहर हैं।

यह भी पढ़ें- सेक्स स्कैंडल मामले में प्रज्ज्वल रवन्ना को एक और लुकआउट नोटिस जारी, SIT भी जांच को घर पहुंची

बता दें कि कर्नाटक पुलिस की अर्जी पर प्रज्वल के खिलाफ इंटरपोल की ओर से ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी किया गया है। कर्नाटक सरकार ने प्रज्वल के खिलाफ आरोपों की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया है। इस मामले को लेकर कर्नाटक की राजनीति गरम है।

यह भी पढ़ें- भाजपा के अभिजीत गंगोपाध्याय को चुनाव आयोग ने लगाई फटकार, ममता बनर्जी के लिए कही थी गंदी बाद

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Earthquake Today: भारत-म्यांमार सीमा के पास तगड़ा भूकंप, कोलकाता तक महसूस हुए झटके
नोएडा की डॉ. अंजना सिंह सेंगर ने श्रीलंका में जीता एशिया आइकॉन अवॉर्ड, हिंदी साहित्य को मिली ग्लोबल पहचान