अश्लील वीडियो मामले में फंसे कर्नाटक के सांसद और पूर्व प्रधानमंत्री के बेटे प्रज्ज्वल रवन्ना के खिलाफ एक और लुकआउट नोटिस जारी कर दिया गया है। 

नेशनल डेस्क। लोकसभा चुनाव के बीच प्रज्ज्वल रवन्ना की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। अश्लील वीडियो मामले में चल रही जांच में एसआईटी की विशेष जांच टीम के बीच शनिवार को कर्नाटक के जेडीएस नेता आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के घर पहुंची। वहीं राज्य के गृह मंत्री ने गंगाधरैया परमेश्वर ने प्रज्ज्वल और उनके पिता एचडी रेवन्ना के खिलाफ दूसरा लुकआउट नोटिस जारी किया है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

इससे पहले भी लुकआउट नोटिस जारी किया जा चुका
कर्नाटक के गृह मंत्री परमेश्वर ने शनिवार को कहा कि हमने एचडी रवन्ना को भी इसलिए नोटिस जारी किया था क्योंकि वह विदेश जाने की भी योजना बना सकते हैं। इससे पहले एक लुकआउट नोटिस जारी किया गया था। अब एक बार फिर फ्रेश लुकआउट नोटिस जारी किया गया है। उनके पास नोटिस का जवाब देने के लिए शाम तक का समय है। 

वीडियो सामने आने के बाद देश छोड़ा
पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा के पोते प्रज्ज्वल रेवन्ना पर कई महिलाओं से बलात्कार का आरोप लगे हैं। सोशल मीडिया पर अश्लील वीडियो सामने आने के बाद से वह लोकसभा चुनाव के बीच देश छोड़कर कहीं बाहर चला गया है। हालांकि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को पत्र लिखकर मामले में पीड़ितों को हर संभव मदद करने की गुजारिश की है।

राहुल ने पत्र में लिखा है कि 'वे हमारी सहायता और एकजुटता के पात्र हैं क्योंकि वे न्याय के लिए अपनी लड़ाई लड़ते हैं। ऐसे में उनके लिए हर संभव मदद सुनिश्चित करना हमारा सामूहिक उत्तरदायित्व है। अपराध के लिए जिम्मेदार सभी पक्षों को सजा दिलाई जानी चाहिए। ये जहां कहीं भी जाकर छिपे इन्हें ढूंढकर लाएंगे और सजा दिलाएंगे।