कोरोना रिटर्न : होली, ईद और ईस्टर जैसे त्योहारों पर राज्य लगा सकते हैं पाबंदियां....केंद्र की चिट्ठी

Published : Mar 24, 2021, 03:01 PM ISTUpdated : Mar 24, 2021, 03:27 PM IST
कोरोना रिटर्न : होली, ईद और ईस्टर जैसे त्योहारों पर राज्य लगा सकते हैं पाबंदियां....केंद्र की चिट्ठी

सार

कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। ऐसे में कुछ राज्यों ने प्रतिबंध भी लगाने शुरू कर दिए हैं। वहीं, इसी बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों को पत्र लिखकर त्योहारों पर विशेष सतर्कता बरतने के लिए कहा है। इतना ही नहीं मंत्रालय ने राज्यों को सलाह दी है कि होली, ईद और ईस्टर को देखते हुए स्थानीय स्तर पर पाबंदी लगाई जाए। 

नई दिल्ली. कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। ऐसे में कुछ राज्यों ने प्रतिबंध भी लगाने शुरू कर दिए हैं। वहीं, इसी बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों को पत्र लिखकर त्योहारों पर विशेष सतर्कता बरतने के लिए कहा है। इतना ही नहीं मंत्रालय ने राज्यों को सलाह दी है कि होली, ईद और ईस्टर को देखते हुए स्थानीय स्तर पर पाबंदी लगाई जाए। 

केंद्रीय अतिरिक्‍त स्‍वास्‍थ्‍य सचिव ने सभी राज्‍यों और केंद्रशासित प्रदेशों के मुख्‍य सचिवों को चिट्ठी लिखी है। इसमें उन्‍हें सलाह दी गई है कि वे 'होली, शब-ए-बारात, बिहू, ईस्‍टर, ईद-उल-फित्र जैसे त्‍योहारों को देखते हुए स्‍थानीय स्‍तर पर पाबंदियां लगा सकते हैं।

गुजरात में होली कार्यक्रमों पर रोक
गुजरात सरकार ने कोरोना के संक्रमण को देखते हुए होली को लेकर दिशानिर्देश जारी किए हैं। सरकार ने कहा कि होली परंपरागत रूप से सीमित रिवाजों के साथ मनाई जा सकती है। रंग वाले दिन सार्वजनिक समारोहों और भीड़ वाले इवेंट्स की अनुमति नहीं होगी।

एक नजर में कोरोना

- भारत में पिछले 24 घंटे में 47,262 नए केस सामने आए हैं और 275 लोगों की मौत हुई है। हालांकि इस दौरान 23,907 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं। 
- भारत में अब तक कोरोना के कुल 1,17,34,058 पॉजिटिव मामले सामने आ चुके हैं जिनमें 3,68,457 ऐक्टिव केस हैं। अबतक कुल 1,12,05,160 लोग ठीक हो चुके हैं। 
- भारत में कोरोना से 1,60,441 लोगों की मौत हो चुकी है। 
- देश में अब तक 5,08,41,286 लोगों को कोरोना वायरस की वैक्सीन लगाई जा चुकी है। 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

मकर संक्रांति: कहीं गर्दन की हड्डी रेती तो कहीं काटी नस, चाइनीज मांझे की बेरहमी से कांप उठेगा कलेजा
Ariha Shah Case: साढ़े 4 साल से Germany में फंसी मासूम, मौसी ने बताया क्या है पूरा मामला