आसमान से बरस रही आग, वेस्ट दिल्ली का नजफगढ़ बना हॉट स्पॉट, पारा 47 पार

Published : May 18, 2024, 02:53 PM IST
heat 1

सार

दिल्ली में गर्मी सितम ढा रही है। गर्म हवाओं और लू के थपेड़ों से घर से निकलना मुश्किल हो रहा है। दिल्ली का नजफगढ़ क्षेत्र हॉट स्पॉट बन गया है। दिल्ली के इस क्षेत्र में सबसे अधिक पारा है। यहां तापमान 47 डिग्री के पार पहुंचने से लोगों का बुरा हाल है। 

नई दिल्ली। दिल्ली में जितनी अधिक सर्दी पड़ती है उतनी ही अधिक गर्मी भी पड़ती है। दिल्ली में गर्मी इस समय सितम ढा रही है। गर्म हवाओं और लू के थपेड़ों से घर से निकलना मुश्किल हो रहा है। चिलचिलाती धूप और उमस से लोगों का बुरा हाल हो रहा है। दिल्ली का नजफगढ़ क्षेत्र हॉट स्पॉट बन गया है। पश्चिमी इलाके के इस क्षेत्र का तापमान अन्य हिस्सों से कुछ ज्यादा बुरा है। नजफगढ़ क्षेत्र में तापमान 47 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। इससे लोगों का बुरा हाल हो रहा है। दिन तो दिन रात में भी तापमान सामान्य नहीं हो पाता है। हवाएं गर्म ही चलती रहती हैं।

दिल्ली का सबसे गर्म क्षेत्र बना नजफगढ़
नजफगढ़ दिल्ली का सबसे गर्म क्षेत्र बन गया है। यहां पारा लगातार पारा 47 डिग्री के पार रह रहा है। देश के कुछ राज्यों में पारा अब तक कई शहरों में 45 डिग्री सेल्सियस तक ही पहुंचा है। इनमें राजस्थान के कुल 19 इलाकों में, हरियाणा के 18, दिल्ली के 8 और पंजाब के 2 क्षेत्रों में अभी पारा 47 नहीं पहुंचा है, लेकिन नजफगढ़ में सूरज कहर ढा रहा है। 

गर्मी में लोगों से घर में रहने की हिदायत
चिलचिलाती और उमस से लोगों का पसीना छूट रहा है। दफ्तर या अन्य काम से बाहर जाने वालों को तेज धूप और लू का सामना करना पड़ रहा है। तीखी धूप से कई लोग बेहोश भी हो जा रहे हैं। हीट स्ट्रोक के कारण लोग डिहाइड्रेशन का शिकार हो रहे हैं। डॉक्टर लोगों को ज्यादा से ज्यादा पानी पीने और खाली पेट घर से न निकलने की सलाह दे रहे हैं।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Nitin Nabin: मोदी ने कराया BJP के बॉस का मुंह मीठा, नितिन नबीन के पदभार ग्रहण की खास तस्वीरें
Nitin Nabin: बीजेपी बॉस के घर में चलता है अलग सिस्टम, पत्नी ने बताया क्यों नहीं होता झगड़ा