
नेशनल डेस्क। उत्तर भारत जल रहा है। आसमान से बरस रही आग लोगों का जीना मुश्किल कर रही है। हाल ये है कि सुबह से लेकर देर शाम तक लोगों को गर्म हवाओं के थपेड़ों से राहत नहीं मिल पा रही है। सूरज ढलने के बाद भी मौसम में जरा भी राहत देखने को नहीं मिल रही है। हाल ये है कि पहाड़ों पर जहां लोग राहत पाने के लिए जाया करते थे वहां भी पारा 46 डिग्री तक पहुंच रहा है। हाल ये है कि नैनीताल में भी दिन में गर्म हवाएं चल रही हैं जिससे पर्यटक भी घरों में ही कैद हो गए हैं।
कई राज्यों में रेड अलर्ट, पहाड़ों पर भी चल रही लू
गर्मी इस बार कहर बरपा रही है। हर बार की गर्मी से कहीं अधिक खतरनाक मौसम इस बार देखने को मिल रहा है। आईएमडी के मुताबिक बीते सप्ताह देश की राजधानी दिल्ली और आसपास के राज्यों में सूरज आग के गोले बरसा रहा है। दिल्ली, यूपी, हरियाणा और पंजाब में मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी कर दिया है। बिहार और झारखंड में भी पारा 47-48 डिग्री पहुंच रहा है। गर्मी का आलम तो देखिए का नैनीताल जैसे ठंडे शहर में भी दिन में तापमान 45 डिग्री के पार पहुंच रहा है। यहां दिन में लू चल रही है जिससे पर्यटक भी परेशान हैं। बिहार में पिछले 24 घंटे में 22 लोगों की जान चली गई है।
पढ़ें सत्तू से बनाएं 4 Drinks Recipes, 100 फीसदी रहेंगी कूल-कूल और गर्मी जाएंगी भूल
गर्मी से दिल्ली भी बेहाल, राहत की उम्मीद नहीं
दिल्ली में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के आसपास होने की उम्मीद है। यह जून के सामान्य तामपान से 6 डिग्री अधिक है। आईएमडी के मुताबिक दिल्ली में हीट इंडेक्स या तापमान सोमवार को बढ़कर 50 डिग्री सेल्सियस हो गया। भीषण गर्मी के कारण दिल्ली से पश्चिम बंगाल जाने वाली फ्लाइट भी तीन घंटे देरी से टेकऑफ की। वहीं बुधवार को छिटपुट बारिश की उम्मीद जताई जा रही है, लेकिन अभी कोई राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.