अगले तीन दिन तक हीट वेव का कहर, दिल्ली और यूपी में बढ़ेगा तापमान, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Published : Apr 26, 2025, 08:30 AM IST
 Madhya Pradesh Heatwave

सार

Weather News: उत्तर भारत में अगले कुछ दिनों तक लू से हाल बेहाल रहेगा लेकिन कुछ इलाकों में प्री-मानसूनी बारिश से राहत मिल सकती है। 

Weather News: उत्तर भारत के करीब आधे हिस्से में अगले दो से तीन दिनों तक तापमान में बढ़ोतरी के आसार हैं। भारतीय मौसम विभाग ने इन इलाकों के लिए हीट वेव की चेतावनी जारी की है। 30 अप्रैल को पंजाब और हरियाणा के कई हिस्सों में आंधी और बारिश की संभावना जताई गई है। इस दौरान पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में तापमान 2 से 3 डिग्री तक बढ़ सकता है।

प्री-मानसूनी बारिश से हल्की राहत

हालांकि दिल्ली में तापमान फिलहाल स्थिर रहने की संभावना है। दो दिन बाद पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड के कुछ हिस्सों में प्री-मानसूनी बारिश से हल्की राहत मिल सकती है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में 29 अप्रैल तक और पूर्वी व मध्य भारत में 26 अप्रैल तक लू का असर बना रह सकता है। हालांकि, दिल्ली में 27 अप्रैल के बाद तापमान में ज्यादा बढ़ोतरी की संभावना नहीं है।

30 अप्रैल को पंजाब और हरियाणा में बारिश की संभावना

30 अप्रैल को पंजाब और हरियाणा के कई इलाकों में आंधी और बारिश की संभावना है। इसका असर दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों के तापमान पर पड़ेगा और थोड़ी राहत मिल सकती है लेकिन इससे पहले पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान में 1 से 3 डिग्री तक बढ़ोतरी होने का अनुमान है।

यह भी पढ़ें: UP : रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल ने ली 4 मरीजों की जान, 1200 मरीज बिना इलाज लौटे!

3 से 5 डिग्री तक हो सकती है गिरावट

इस बीच बिहार, झारखंड, बंगाल और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में प्री-मानसूनी बारिश के कारण तापमान में 3 से 5 डिग्री तक की गिरावट हो सकती है। पूर्वोत्तर राज्यों में अगले दो दिनों तक भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इसके अलावा, पूर्वी और मध्य भारत में 26 से 29 अप्रैल के बीच बारिश, आंधी, बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने का अनुमान है।

 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

TMC आईटी सेल इंचार्ज के घर ईडी के छापे से बौखलाईं ममता बनर्जी, अमित शाह पर की ओछी टिप्पणी
AI मॉडल लोकल-स्वदेशी कंटेंट के साथ भारतीय भाषाओं को बढ़ावा दें- पीएम मोदी