मुंबई में भारी बारिश की चेतावनी, यूपी-दिल्ली में होगी आफत की बरसात, उत्तरकाशी में अलर्ट जारी

Published : Aug 22, 2025, 06:52 AM IST
Heavy Rain Alert

सार

Heavy Rain Alert: भारतीय मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों के लिए उत्तर भारत और कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मुंबई में भी IMD ने येलो अलर्ट जारी किया है।

Heavy Rain Alert: भारतीय मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों के लिए उत्तर भारत और देश के कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। IMD की मानें तो दिल्ली, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र समेत 26 राज्य और केंद्र शासित प्रदेश प्रभावित हो सकते हैं।पश्चिमी भारत में कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र और गुजरात में आज से अगले 24 घंटे में अत्यधिक भारी बारिश की संभावना है। इसके अलावा तटीय और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, केरल, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में भी भारी बारिश की चेतावनी है।

इन जिलों में भारी बारिश की आशंका

मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 24 अगस्त तक बारिश जारी रहने की संभावना है। उत्तरी राज्यों जैसे जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और उत्तर प्रदेश में भी भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 20 से 24 अगस्त के बीच तीव्र बारिश की संभावना जताई गई है।

यह भी पढ़ें: Ukraine War: इमैनुएल मैक्रों-नरेंद्र मोदी ने फोन पर की बातचीत, यूरोप की सुरक्षा पर कही ये बात

शुक्रवार के लिए मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

मुंबई में कई दिनों से लगातार भारी बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इस वजह से शहर में जलभराव हो सकता है और सड़क, हवाई व रेल यातायात प्रभावित हो सकता है।

उत्तरकाशी में हालत खराब

हर्षिल घाटी के बाद अब उत्तरकाशी में यमुना नदी में झील बनने से हालात काफी गंभीर हो गए हैं। यमुनोत्री धाम के पड़ाव स्यानाचट्टी में कुपड़ा गदेरे में भारी मलबे के कारण यमुना का बहाव रुक गया। इसके चलते कई सरकारी भवन, होटल, होमस्टे और दुकानें जलमग्न हो गई हैं। स्थानीय प्रशासन ने तुरंत भवनों को खाली कराकर लोगों को सुरक्षित जगहों पर भेजा। यमुनोत्री हाईवे को जोड़ने वाला पुल भी जलमग्न होने से जिला मुख्यालय से संपर्क कट गया है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में और बारिश होने पर गदेरे में उफान आने का खतरा बना हुआ है।

 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

Pariksha Pe Charcha: PM मोदी छात्रों को देंगे तनाव मुक्त परीक्षा के टिप्स, जानें कब और कैसे जुड़ें?
PM Modi Speech: राहुल गांधी-कांग्रेस पर जमकर बरसे पीएम मोदी, प्रधानमंत्री के भाषण की 10 बड़ी बातें