
Heavy Rain Alert: जून की शुरुआत में एक तरफ कई राज्यों में बारिश हो रही है तो वहीं उत्तर भारत के कई हिस्से तेज गर्मी से परेशान हैं। लेकिन अब मौसम में थोड़ा बदलाव आ सकता है। मौसम विभाग ने बताया है कि आज यानी रविवार को राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों में मौसम बदल सकता है।
इन राज्यों में कुछ जगहों पर तेज आंधी, बिजली गिरने और हल्की से भारी बारिश होने की संभावना है। रविवार को आसमान में बादल छाए रहने और बारिश की संभावना है। कुछ इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की उम्मीद है, जबकि कुछ समय के लिए हवा की रफ्तार 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक भी जा सकती है।
मौसम विभाग के मुताबिक, अगले पांच दिनों तक यानी 5 जून तक आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। इस दौरान तेज हवाएं चल सकती हैं और गरज-चमक के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश भी हो सकती है।
यह भी पढ़ें: Monsoon: पूर्वोत्तर में बारिश ने कहर बरपाया, 5 राज्यों में भूस्खलन-बाढ़ से 18 लोगों की मौत
उधर, हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति जिले और रोहतांग, शिंकुला व बारालाचा दर्रों में शनिवार सुबह मौसम ने करवट ली और हल्का हिमपात हुआ। दिन चढ़ने के साथ धूप निकल आई और मौसम साफ हो गया। इसके बाद बड़ी संख्या में पर्यटक रोहतांग पहुंचे और वहां बर्फबारी का मजा लिया। कांगड़ा में भी सुबह तूफान के साथ हल्की बारिश हुई।
कर्नाटक में इस बार प्री-मानसून बारिश ने 125 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के दफ्तर ने शनिवार को बताया कि अप्रैल से अब तक राज्य में भारी बारिश के कारण 71 लोगों की मौत हो चुकी है।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.