MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • National News
  • Monsoon: पूर्वोत्तर में बारिश ने कहर बरपाया, 5 राज्यों में भूस्खलन-बाढ़ से 18 लोगों की मौत

Monsoon: पूर्वोत्तर में बारिश ने कहर बरपाया, 5 राज्यों में भूस्खलन-बाढ़ से 18 लोगों की मौत

पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश और भूस्खलन ने तबाही मचाई है। मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, असम और सिक्किम में कम से कम 18 लोगों की जान गई है और व्यापक क्षति हुई है।

2 Min read
Author : Vivek Kumar
Published : May 31 2025, 10:46 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
मिजोरम: भूस्खलन से एक परिवार के 3 लोगों सहित चार की मौत
Image Credit : ANI

मिजोरम: भूस्खलन से एक परिवार के 3 लोगों सहित चार की मौत

मिजोरम में पिछले दो दिनों में भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन की अलग-अलग घटनाओं में चार लोगों की मौत हुई है। मृतकों में चंपई जिले के एक ही परिवार के तीन सदस्य और सेरछिप का एक व्यक्ति शामिल है। मलबे में एक व्यक्ति अभी भी फंसा हुआ है।

आइजोल, लुंगलेई, कोलासिब, ममित, चम्फाई और सेरछिप सहित कम से कम 10 जिलों से भूस्खलन और बाढ़ की खबरें मिली हैं। मिजोरम राज्य आपदा प्रबंधन और पुनर्वास विभाग के अनुसार, 15 से अधिक घर नष्ट हो गए हैं। कई सड़कें बह गईं हैं। मिजोरम आपदा प्रबंधन मंत्री प्रो. लालनीलावमा ने स्थिति का आकलन करने के लिए राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र का दौरा किया और मृतकों के परिवारों के लिए 4 लाख रुपए मुआवजा देने की घोषणा की।

25
अरुणाचल प्रदेश: पूर्वी कामेंग में भूस्खलन से 7 लोगों की मौत, सुबनसिरी में दो मरे
Image Credit : ANI

अरुणाचल प्रदेश: पूर्वी कामेंग में भूस्खलन से 7 लोगों की मौत, सुबनसिरी में दो मरे

अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश के कारण हुई दो अलग-अलग घटनाओं में 9 लोगों की मौत हो गई। शुक्रवार रात पूर्वी कामेंग जिले में एक बड़ी त्रासदी हुई। राष्ट्रीय राजमार्ग 13 पर भूस्खलन के कारण सात लोगों को ले जा रहा एक वाहन गहरी खाई में जा गिरा। शनिवार सुबह सभी सात लोगों के शव बरामद किए गए। एक अलग घटना में शनिवार को निचले सुबनसिरी जिले में एक गोभी के खेत में भूस्खलन के बाद दो मजदूर जिंदा दफन हो गए। वे काम कर रहे थे। ऊपरी सुबनसिरी जिले के दापोरिजो शहर में सिगिन नदी के उफान से आई बाढ़ ने 117 से अधिक घरों को क्षतिग्रस्त कर दिया।

Related Articles

Related image1
Monsoon: भारी बारिश ने ढाया कहर, अरुणाचल प्रदेश-मिजोरम में भूस्खलन-बाढ़, 11 की मौत
Related image2
Monsoon: मिजोरम में भारी बारिश का कहर, बाढ़-भूस्खलन से 4 की मौत
35
मणिपुर: इंफाल जलमग्न, सेना ने बचाव दल तैनात किए
Image Credit : ANI

मणिपुर: इंफाल जलमग्न, सेना ने बचाव दल तैनात किए

मणिपुर में भारी बारिश के कारण इंफाल में बाढ़ आ गई है, सैकड़ों घर प्रभावित हुए हैं और सड़क यातायात बाधित हुआ है। मुख्य सचिव प्रशांत कुमार सिंह ने कहा कि आपातकालीन सेवाएं और नगर निगम विभाग हाई अलर्ट पर हैं। भारतीय सेना ने नागरिक प्रशासन की सहायता के लिए आठ बचाव टुकड़ियां तैनात की हैं।

45
असम: गुवाहाटी में भूस्खलन से 5 लोगों की मौत
Image Credit : ANI

असम: गुवाहाटी में भूस्खलन से 5 लोगों की मौत

असम के गुवाहाटी के कामरूप मेट्रो जिले में भूस्खलन के कारण 5 लोगों की मौत हो गई है। ये घटनाएं नूनमती, काहिलीपारा और हेंगरबारी सहित कई स्थानों से रिपोर्ट की गई हैं। शहर भर में पेड़ गिरने, सड़क जाम होने और बिजली गुल होने की खबरें आईं, जिससे दहशत फैल गई और यातायात जाम हो गया।

55
सिक्किम: तीस्ता नदी में उफान, कई जिलों में भूस्खलन
Image Credit : ANI

सिक्किम: तीस्ता नदी में उफान, कई जिलों में भूस्खलन

सिक्किम में पिछले सप्ताह लगातार बारिश के कारण तीस्ता नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ने के कारण रेड अलर्ट जारी किया गया है। मंगन, ग्यालशिंग और सोरेंग जिलों से भूस्खलन की खबरें मिली हैं। हालांकि अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

About the Author

VK
Vivek Kumar
विवेक कुमार। डिजिटल मीडिया में 12 साल का अनुभव। मौजूदा समय में एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रहे हैं। नेशनल, वर्ल्ड, ट्रेन्डिंग टॉपिक, एक्सप्लेनर, डिफेंस, पॉलिटिक्स जैसे टॉपिक में इनका इंट्रेस्ट है। इन्होंने एमएससी किया हुआ है। मूलतः ये बिहार के रहने वाले हैं।
मानसून
राष्ट्रीय समाचार

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
2 बच्चों संग रेलवे ट्रैक पर कटी महिला, सुसाइड नोट-पड़ोसियों के बयान सुन पुलिस के हाथ-पांव फूले
Recommended image2
Now Playing
Amit Shah vs Rahul Gandhi : सुनो न सुनो... ऐसा क्या बोले राहुल गांधी जो खड़े हो गए अमित शाह
Recommended image3
डिफेंस बजट 1 लाख करोड़ बढ़ा, फिर भी इन 3 देशों से पीछे है भारत
Recommended image4
Now Playing
असम, बंगाल, केरल और... 4 चुनावी राज्यों को मोदी सरकार के बजट में क्या मिला?
Recommended image5
अब CA के बिना भी भर पाएंगे ITR? 1 अप्रैल 2026 से बदलेगा Income Tax कानून, मिडिल क्लास को बड़ी राहत
Related Stories
Recommended image1
Monsoon: भारी बारिश ने ढाया कहर, अरुणाचल प्रदेश-मिजोरम में भूस्खलन-बाढ़, 11 की मौत
Recommended image2
Monsoon: मिजोरम में भारी बारिश का कहर, बाढ़-भूस्खलन से 4 की मौत
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved