
नई दिल्ली. कर्नाटक से शुरू हुआ 'हिजाब का नाटक' देशभर में आग की तरह फैल गया है। इस मुद्दे को 'राजनीति हवा' लग गई है। लेकिन हिजाब का समर्थन करने पर नोबल विजेता मलाला युसूफजई से लेकर प्रियंका गांधी तक निशाने पर आ गई हैं। सोशल मीडिया पर यह मामला ट्रेंड पकड़ चुका है। बता दें कि प्रियंका गांधी tweet में लिखा-चाहे वह बिकिनी हो, घूंघट हो, जींस की जोड़ी हो या हिजाब; यह तय करना एक महिला का अधिकार है कि वह क्या पहनना चाहती है। यह अधिकार भारतीय संविधान द्वारा गारंटीकृत है। महिलाओं को प्रताड़ित करना बंद करो। #ladkihoonladsaktihoon. इसके बाद वे निशाने पर हैं।
शायराबानो को आपके पिता ने अधिकारों से वंचित कराया
भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला(BJP spokesperson Shahzad Poonawalla) ने प्रियंका गांधी को जवाब देते हुए tweet किया-आपके पिता(राजीव गांधी) ने शायराबानो जैसी महिलाओं को तीन तलाक के खिलाफ भरण-पोषण की गारंटी(maintenance guaranteed) और अपने अधिकार से सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद वंचित कर दिया गया। आपकी पार्टी शायराबानो जैसी महिलाओं को तीन तलाक के खिलाफ मदद लेने से रोकती है। महिला के ऊपर कट्टरपंथी मौलाना को चुनने के बाद आप महिलाओं को उनके अधिकार चुनने की बात कर रहे हैं।
बिकिनी में कोई लड़की स्कूल जाती है?
प्रियंका गांधी के tweet पर महिला मुद्दों पर हमेशा मुख रहीं जानी-मानी पत्रकार ऋचा अनिरुद्ध(Richa Anirudh) ने लिखा-प्रियंका गांधीजी, कोई एक लड़की बताओ, जो बिकिनी, घूंघट या सिर्फ अकेली जींस में स्कूल जाती है! कृपया तथ्यों पर बात करें! मुद्दा स्कूल यूनिफॉर्म का है और कुछ नहीं! भारतीय महिलाओं की पीढ़ियों ने एक प्रतिगामी पर्दा व्यवस्था से छुटकारा पाने के लिए संघर्ष किया है। आप इसे वापस चाहते हैं और भारत को ईरान बनाना चाहते हैं?
मलाला भी आईं निशाने पर
twitter पेज एंटी प्रोपेगंडा फ्रंट ने मलाल के बयान को आड़े हाथ लिया है। इसमें लिखा गया कि मलाला के पाखंड को तोड़ना है। इसके साथ ही मलाल की किताब आई एम मलाला(I am Malala) के अंश का हवाला दिया गया। इसमें मलाला ने लिखा है कि "बुर्का पहनकर चलना ठीक वैसा है, मानों कपड़े की कोई बड़ी शटलकॉक(shuttlecock) यानी बैडमिंटन की चिड़िया, जिसमें केवल एक ग्रिल है और गर्मी के दिनों में यह ओवन की तरह है।
राहुल गांधी ने किया था tweet
इससे पहले राहुल गांधी ने tweet किया था-हिजाब को शिक्षा के रास्ते में लाकर भारत की बेटियों का भविष्य बर्बाद किया जा रहा है। राहुल गांधी ने भाजपा पर तंज कंसते हुए कहा था कि, 'मां शारदा सभी को बुद्धि दें।'
पाकिस्तान भी विवाद में कूदा
पाकिस्तान के सूचना मंत्री के बाद अब बड़बोले विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी भी हिजाब विवाद में कूद पड़े हैं। कुरैशी ने कहा कि मुस्लिम लड़कियों को शिक्षा से वंचित रखना उनके मानवाधिकारों का उल्लंघन है। उन्होंने कहा कि दुनिया को यह समझना होगा भारत में यह मुसलमानों के दमन का प्लान है।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.