हिमाचल प्रदेश के 15वें CM बने सुखविंदर सिंह, मुकेश अग्निहोत्री ने ली डिप्टी सीएम पद की शपथ

Published : Dec 11, 2022, 08:04 AM ISTUpdated : Dec 11, 2022, 03:08 PM IST
हिमाचल प्रदेश के 15वें CM बने सुखविंदर सिंह, मुकेश अग्निहोत्री ने ली डिप्टी सीएम पद की शपथ

सार

सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शिमला के रिज मैदान में हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण किया है। समारोह में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई नेता मौजूद रहे।   

शिमला। कांग्रेस नेता सुखविंदर सिंह सुक्खू हिमाचल प्रदेश के 15वें मुख्यमंत्री बन गए हैं। शिमला के रिज मैदान में उन्होंने शपथ ग्रहण किया। विधायक मुकेश अग्निहोत्री ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई बड़े नेता मौजूद रहे। कैबिनेट का विस्तार बाद में होगा।

शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस पार्टी ने एकजुटता दिखाने की कोशिश की। समारोह का आयोजन भव्य तरीके से किया गया। भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहे राहुल गांधी समारोह में शामिल होने आए। कांग्रेस के सभी बड़े नेताओं को समारोह में बुलाया गया था। रिज मैदान में हजारों की संख्या में लोग शपथ ग्रहण समारोह देखने के लिए जुटे। 

शपथ ग्रहण से पहले राहुल गांधी ने मंच पर दिवंगत कद्दावर नेता वीरभद्र सिंह को श्रद्धांजलि दी। वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष हैं। उन्होंने सीएम पद के लिए अपनी दावेदारी पेश की थी, लेकिन आलाकमान ने सुखविंदर को सीएम बनाने का फैसला किया। शपथ ग्रहण से पहले सुखविंदर सिंह प्रतिभा सिंह से मिले और उन्हें समारोह में आने का निमंत्रण दिया। 

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा सुखविंदर सिंह सुक्खू के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए संजौली हेलीपैड पहुंचे थे। इस दौरान प्रियंका गांधी ने कहा कि वह हिमाचल प्रदेश में पार्टी की जीत से बहुत खुश हैं। सुखविंदर सिंह ने हेलीपैड पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का स्वागत किया।

अशोक गहलोत ने कहा कि यह कांग्रेस के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश के लोगों के लिए एक नई शुरुआत है। महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ राहुल गांधी की यात्रा हिमाचल से और मजबूत होगी। शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने शिमला आए कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा कि मुझे विश्वास है कि सुक्खू कांग्रेस द्वारा किए गए सभी वादों को पूरा करने में सक्षम होंगे। हिमाचल प्रदेश की जनता ने हमेशा कांग्रेस का साथ दिया है। प्रदेश के विकास के लिए हम सब मिलकर काम करेंगे।

सीएम पद के लिए मची थी होड़
बता दें कि हिमाचल प्रदेश विधानसभा के 68 सीटों के लिए हुए चुनाव में कांग्रेस ने 40 सीटों पर जीत हासिल की। चुनाव में जीत मिलने के बाद कांग्रेस में सीएम पद को लेकर होड़ शुरू हो गई थी। प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने सीएम पद के लिए अपनी दावेदारी पेश की थी। वह दिवंगत कद्दावर नेता वीरभद्र सिंह की पत्नी हैं। सुखविंदर सिंह सुक्खू भी सीएम पद की रेस में थे। विधायक दल की बैठक में सीएम के नाम पर सहमति नहीं बनी तो यह फैसला लेने के लिए पार्टी आलाकमान को अधिकृत किया गया है। आलाकमान ने सुखविंदर को सीएम और मुकेश अग्निहोत्री को डिप्टी सीएम बनाने का फैसला किया। 

इसके बाद सुखविंदर सिंह सुक्खू गवर्नर हाउस गए और राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अरलेकर से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया। उनके साथ हिमाचल प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, पार्टी के वरिष्ठ नेता भूपिंदर हुड्डा और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी मौजूद थे।

कौन हैं सुखविंदर सिंह सुक्खू?
सुखविंदर सिंह सुक्खू हमीरपुर जिले के नादौन से विधायक बने हैं। इस बार उन्होंने पांचवीं बार जीत हासिल की है। पेशे से वकील सुक्खू की राजनीति कांग्रेस के स्टूडेंट विंग नेशनल स्टूडेंट यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) से शुरू हुई थी। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला में उन्होंने एनएसएयूआई के कार्यकर्ता के तौर पर राजनीतिक एंट्री ली थी। 1980 के दशक में वह एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष रहे। 

यह भी पढ़ें- हिमाचल के मुख्यमंत्री होंगे सुखविंदर सिंह सुक्खू, वीरभद्र सिंह के विरोधी यूथ लीडर से सीएम बनने की कहानी

1989 से 1995 तक वह छात्र संगठन के अध्यक्ष रहे। इसके बाद अध्यक्ष 1999 से 2008 तक यूथ कांग्रेस के प्रदेश रहे। यूथ कांग्रेस से वह मुख्य संगठन में विभिन्न पदों पर रहने के बाद प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं। वह कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष 2013 से 2019 तक रहे हैं। सुक्खू दो बार शिमला नगर निगम के पार्षद भी रहे हैं।

यह भी पढ़ें- गणित से मास्टर्स मुकेशअग्निहोत्री का पत्रकार से लेकर हिमाचल के डिप्टी CM तक का सफर

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

बाइक पर पत्नी ने 27 सेकेंड में पति को जड़े 14 थप्पड़, देखें Viral Video
Viral Road Rage Video: HR नंबर प्लेट Thar के कारनामें ने इंटरनेट पर मचाई खलबली