राज्य के शाही परिवार वीरभद्र सिंह परिवार के करीबी माने जाने वाले मुकेश अग्निहोत्री के समर्थन में आधा दर्जन विधायक थे। हालांकि, अंतिम दौर में खुद को रेस से बाहर होता देख प्रतिभा सिंह ने मुकेश अग्निहोत्री को अपना समर्थन दे दिया लेकिन सुखविंदर सिंह सुक्खू को कोई पछाड़ न सका।

Who is Mukesh Agnihotri: हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार के मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री पद पर अंतिम मुहर लग गई है। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू सीएम होंगे तो मुकेश अग्निहोत्री डिप्टी सीएम पद (Deputy CM Mukesh Agnihotri) की शपथ लेंगे। विधायक दल की मीटिंग में मुख्यमंत्री और डिप्टी सीएम के नामों पर चयन किया गया। वीरभद्र सिंह परिवार के करीबी माने जाने वाले विधायक मुकेश अग्निहोत्री भी इस बार सीएम की रेस में थे लेकिन उनको आलाकमान ने राज्य का डिप्टी बना दिया है। पेश से पत्रकार रह चुके मुकेश अग्निहोत्री की राजनीतिक यात्रा करीब दो दशक पुरानी है। राज्य के शाही परिवार वीरभद्र सिंह परिवार के करीबी माने जाने वाले मुकेश अग्निहोत्री के समर्थन में आधा दर्जन विधायक थे। हालांकि, अंतिम दौर में खुद को रेस से बाहर होता देख प्रतिभा सिंह ने मुकेश अग्निहोत्री को अपना समर्थन दे दिया लेकिन सुखविंदर सिंह सुक्खू को कोई पछाड़ न सका।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

हरोली से विधायक हैं मुकेश अग्निहोत्री

मुकेश अग्निहोत्री का जन्म 9 अक्टूबर 1962 को संगरूर में हुआ था। गणित विषय से एमएससी करने वाले अग्निहोत्री ने पब्लिक रिलेशन और एडवरटाइजिंग में पीजी डिप्लोमा किया था। प्रोफेस सिम्मी अग्निहोत्री से विवाहित मुकेश अग्निहोत्री काफी दिनों तक पत्रकारिता क्षेत्र में रहे। लेकिन वीरभद्र सिंह के करीब आने के बाद वह कांग्रेस से जुड़े। हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के हरौली से विधायक अग्निहोत्री ने अपना पहला चुनाव 2003 में जीता था। उपचुनाव जीतने के बाद वह लगातार विधायक बन रहे हैं। 2003 के बाद वह 2007, 2012 और 2017 में हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनावों में हरोली से विधायक बने। उन्हें 2012 से 2017 तक वह हिमाचल सरकार में मंत्री रहे। अग्निहोत्री को श्रम और रोजगार, संसदीय मामलों, सूचना और जनसंपर्क के अतिरिक्त प्रभार के साथ उद्योग मंत्री के रूप में कैबिनेट में शामिल किया गया। हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस विधायक दल के नेता वह 2018 से 2022 तक रहे।