अमित शाह ने कहा, राहुल गांधी की जगह उसी वक्त कांग्रेस की महिला नेता की दूसरी काली गाड़ी आ गई थी

Published : Dec 03, 2019, 05:27 PM ISTUpdated : Dec 03, 2019, 05:29 PM IST
अमित शाह ने कहा, राहुल गांधी की जगह उसी वक्त कांग्रेस की महिला नेता की दूसरी काली गाड़ी आ गई थी

सार

राज्यसभा में मंगलवार को एसपीजी (संशोधन) बिल 2019 राज्यसभा में पास हो गया। इससे पहले संसद में कांग्रेस ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की सुरक्षा में चूक का मुद्दा उठाया।

नई दिल्ली. राज्यसभा में मंगलवार को एसपीजी (संशोधन) बिल 2019 राज्यसभा में पास हो गया। इससे पहले संसद में कांग्रेस ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की सुरक्षा में चूक का मुद्दा उठाया। साथ ही गांधी परिवार से एसपीजी सुरक्षा वापस लेने पर भी सरकार पर निशाना साधा। इस पर गृह मंत्री अमित शाह ने जवाब दिया।

अमित शाह ने कहा, यह घटना 25 नवंबर को हुई। प्रियंका गांधी को सूचना मिली थी कि राहुल गांधी ब्लैक गाड़ी से मिलने के लिए आ रहे हैं। लेकिन उसी वक्त दूसरी काली गाड़ी आ गई, जिसमें मेरठ की कांग्रेस नेता शारदा त्यागी थीं। 

उन्होंने कहा कि दोनों कारों की टाइमिंग सेम थी। यह संयोग था। इसलिए शारदा त्यागी की कार की जांच नहीं हुई। इसके बावजूद हमने हाई लेवल जांच के आदेश दिए हैं। इसके अलावा तीन अफसरों को संस्पेंड कर दिया। 

'एक परिवार को ध्यान में रखकर कानून नहीं बनाए जा सकते'
गृह मंत्री ने कहा- कुछ लोगों का कहना है कि इस बिल को गांधी परिवार को ध्यान में रखकर लाया गया है, मैं बताना चाहता हूं कि ऐसा नहीं है। उन्होंने कहा कि इस बिल में अब तक पांच बार परिवर्तन हुए। चार बार सिर्फ एक परिवार को ध्यान में रखकर कानून बदला गया। लेकिन कानून एक परिवार के लिए नहीं बनाए जा सकते। हम परिवार के खिलाफ नहीं हैं बल्कि परिवारवाद के खिलाफ हैं।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Modi-Macron Meeting: पीएम बोले-हम एवरेस्ट की ऊंचाई तक उड़ने वाला हेलिकॉप्टर बनाएंगे, मोदी-मैक्रों की 5 बड़ी बातें
Assembly Election 2026: मार्च में तारीखों का ऐलान संभव, अप्रैल में हो सकती है बंगाल-असम समेत इन 5 राज्यों में वोटिंग