यमुना एक्सप्रेस वे पर भीषण एक्सीडेंट, नाले में बस गिरने से 29 यात्रियों की मौत

Published : Jul 08, 2019, 10:12 AM ISTUpdated : Jul 12, 2019, 02:14 PM IST
यमुना एक्सप्रेस वे पर भीषण एक्सीडेंट, नाले में बस गिरने से 29 यात्रियों की मौत

सार

उत्तरप्रदेश के यमुना एक्सप्रेसवे पर सोमवार तड़के एक भीषण हादसा हो गया। जिसमें एक बस बेकाबू होकर 50 फीट की ऊंचाई से नाले में जा गिरी। हादसे में 29 यात्रियों की मौत हो गई। जबकि 20 से ज्यादा घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

लखनऊ। उत्तरप्रदेश के यमुना एक्सप्रेसवे पर सोमवार तड़के एक भीषण हादसा हो गया। एक बस बेकाबू होकर 50 फीट की ऊंचाई से नाले में जा गिरी। हादसे में 29 यात्रियों की मौत हो गई। 20 से ज्यादा घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा आगरा से 31 किमी दूर चौगान गांव के पास सुबह करीब 4:30 बजे हुआ। बताया जा रहा है कि ड्राइवर को झपकी आने से बस बेकाबू होकर चार फुट ऊंची रेलिंग पर चढ़ गई। इसके बाद खाई में जा पलटी। हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। 
 

आगरा के एसएसपी बबलू कुमार के मुताबिक, यूपी रोडवेज की जनरथ सेवा बस लखनऊ से दिल्ली जा रही थी। डीएम आगरा एनजी रवि कुमार ने बताया कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। बस में करीब 50 यात्री सवार थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने अधिकारियों को पीड़ितों की हर संभव मदद के निर्देश दिए। रोडवेज ने मृतकों के परिजनों को 5 लाख रुपए की सहायता की बात कही है। हादसे की जानकारी मिलते ही प्रशासन और पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। स्थानीय लोगों की मदद से सभी शवों को बाहर निकाला गया। 

यूपी पुलिस ने टि्वटर पर लिखा है, 'यमुना एक्सप्रेस-वे पर, इटावा से दिल्ली जा रही अवध डिपो की जनरथ एक्सप्रेस रोडवेज बस सं. यूपी 33 एटी 5877 अनियंत्रित होकर ग्राम कुबेरपुर के पास झरना नाला में गिर जाने से पानी के अन्दर आधी डूब गई। 27 शव निकाले गए तथा करीब 15-16 लोगों घायल अवस्था में निकाल कर अस्पताल भेजा गया है।'

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: शादीशुदा महिला ‘शादी के झूठे वादे’ पर रेप केस क्यों नहीं कर सकती?
Pariksha Pe Charcha: PM मोदी छात्रों को देंगे तनाव मुक्त परीक्षा के टिप्स, जानें कब और कैसे जुड़ें?