माता पिता ने पुलिस को बताया, लड़की घर से गायब है, एक दिन बाद संदिग्ध परिस्थितियों में मिली लाश

हैदराबाद. यहां 16 साल की एक लड़की का शव मिला। पुलिस के मुताबिक लड़की घर से गायब थी। लड़की का शव संदिग्ध परिस्थियों में उसके घर के पास से मिला। शव को देखकर ऐसा लगता है कि वह छत से गिरी है। शव को पोस्टमार्ट के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 

Asianet News Hindi | Published : Nov 27, 2019 10:52 AM IST / Updated: Nov 27 2019, 04:23 PM IST

हैदराबाद. यहां 16 साल की एक लड़की का शव मिला। पुलिस के मुताबिक लड़की घर से गायब थी। लड़की का शव संदिग्ध परिस्थियों में उसके घर के पास से मिला। शव को देखकर ऐसा लगता है कि वह छत से गिरी है। शव को पोस्टमार्ट के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 

एक दिन पहले लिखाई थी रिपोर्ट 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक माता-पिता ने एक दिन पहले ही पुलिस में बेटी के गायब होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। घरवालों ने बताया था कि बेटी का कुछ पता नहीं चल रहा है। लेकिन अब घर के पास से ही शव मिलने के बाद परिवार के लोग भी संदेह के घेरे में आ गए हैं। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Share this article
click me!