हैदराबाद गैंगरेपः जहां हुई थी दरिंदगी, वहीं पुलिस एनकाउंटर में मारे गए दरिंदे, ये है रातभर का पूरा घटनाक्रम

पुलिस-आरोपियों के बीच ये मुठभेड़ उसी जगह हुई जहां पर इन दरिंदों ने दिशा के साथ जघन्य घटना को अंजाम दिया था। विभत्स घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों को पुलिस एनकाउंटर में वहीं ढेर कर दिया गया है। 

Asianet News Hindi | Published : Dec 6, 2019 3:08 AM IST / Updated: Dec 06 2019, 08:43 AM IST


हैदराबाद. हैदराबाद में महिला डॉक्टर के साथ गैंगरेप और फिर उसकी हत्या कर देनी जैसी विभत्स घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों को पुलिस एनकाउंटर में ढेर कर दिया गया है। शुक्रवार सुबह जब पूरा देश अभी सो कर उठ ही रहा था, तभी खबर आई कि पुलिस के साथ हुए एक एनकाउंटर में चारों आरोपी को मार गिराया गया है। बता दें कि पुलिस-आरोपियों के बीच ये मुठभेड़ उसी जगह हुई जहां पर इन दरिंदों ने दिशा के साथ जघन्य घटना को अंजाम दिया था।

ऐसा रहा पूरा घटनाक्रम

Latest Videos

- हैदराबाद पुलिस को दिशा (बदला हुआ नाम) के आरोपियों की 7 दिन की कस्टडी मिली थी। 

- पुलिस इन आरोपियों से सात दिनों में पूछताछ कर रही थी और इसी दौरान सीन को रिक्रिएट करने के लिए आरोपियों को उसी स्थान पर ले गई थी, जहां उन्होंने दिशा के साथ रेप किया था और उसे जिंदा जला दिया था। 

- पुलिस आरोपियों को घटनास्थल हैदराबाद के एनएच 44 पर ले गई। 

- पुलिस का दावा है कि सीन रिक्रिएशन के दौरान ही आरोपियों ने पुलिस पर हमला कर दिया और वहां से भागने की कोशिश की। 

- पुलिस और आरोपियों के बीच उसी दौरान मुठभेड़ हुई और हैदराबाद पुलिस के हाथों एनकाउंटर में चारों आरोपी ढेर हो गए। 

- पुलिस और आरोपियों के बीच यह एनकाउंटर उसी स्थान पर हुआ है, जहां आरोपियों ने डॉक्टर के साथ दरिंदगी की घटना को अंजाम दिया था।  

27 नवंबर को हुई थी घटना 

हैदराबाद में 27 नवंबर को स्कूटी से जा रही महिला डॉक्टर के साथ चार आरोपियों ने रेप किया था और उसके बाद उसे जिंदा जला दिया था। जिसके बाद से ही पूरे देश में गम और गुस्से का माहौल है। देश के कई हिस्सों में इस मामले के खिलाफ प्रदर्शन हुआ, सड़कों पर प्रदर्शन हुआ और संसद तक बवाल हो गया। देश में हर कोई मांग कर रहा था कि दिशा के आरोपियों को जल्द से जल्द कड़ी सजा दी जाए और शुक्रवार सुबह इस एनकाउंटर की खबर आ गई। 

Share this article
click me!

Latest Videos

OMG! 53 दवाइयां क्वालिटी टेस्ट में फेल, एक तो है Paracetamol
Bengaluru Mahalaxmi केस का क्या है ओडिशा कनेक्शन? नए एंगल ने पलट दी थ्योरी
IQ Test: 4 मजेदार सवाल, जानिए कितने स्मार्ट हैं आप #Shorts
फिरोजाबादः चिता की लकड़ियों को छोड़ लाश लेकर क्यों भागे घरवाले?
दशहरा, करवा चौथ और दिवाली की डेट, अक्टूबर 2024 में कब, कौन-सा त्योहार? #Shorts