महिला सुरक्षा पर मोदी सरकार का बड़ा कदम, देशभर के थानों में बनेगी महिला हेल्प डेस्क

Published : Dec 06, 2019, 12:31 AM IST
महिला सुरक्षा पर मोदी सरकार का बड़ा कदम, देशभर के थानों में बनेगी महिला हेल्प डेस्क

सार

गृह मंत्रालय ने देश भर में थानों में महिला हेल्प डेस्क की स्थापना के लिए निर्भया कोष से 100 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं । गृह मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि महिला हेल्प डेस्क, थानों को महिलाओं के लिए और अनुकूल तथा आसानी से पहुंच योग्य बनाने पर ध्यान केंद्रित करेगा 

नई दिल्ली. गृह मंत्रालय ने देश भर में थानों में महिला हेल्प डेस्क की स्थापना के लिए निर्भया कोष से 100 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं । गृह मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि महिला हेल्प डेस्क, थानों को महिलाओं के लिए और अनुकूल तथा आसानी से पहुंच योग्य बनाने पर ध्यान केंद्रित करेगा क्योंकि पुलिस स्टेशन जाने पर किसी भी महिला के लिए यह पहला और एकल स्थान होगा।

बयान में कहा गया कि मंत्रालय ने थाने में महिला हेल्प डेस्क की स्थापना और इसे मजबूत करने के लिए निर्भया कोष से 100 करोड़ रुपये आवंटित करने को मंजूरी दी है । राज्य और केंद्रशासित प्रदेश इस कार्यक्रम को लागू करेंगे और इन हेल्प डेस्क पर महिला पुलिस अधिकारियों की तैनाती की जाएगी ।

महिला हेल्प डेस्क के अधिकारियों को महिलाओं की समस्याएं संवेदनशीलता से सुनने के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा । हेल्प डेस्क पर कानूनी सहायता, परामर्श, पुनर्वास और प्रशिक्षण आदि के लिए वकील, मनोवैज्ञानिक और एनजीओ जैसे विशेषज्ञों के पैनल को शामिल किया जाएगा।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Puducherry Exit Poll Result 2026: पुड्डुचेरी में भी बनती दिख रही BJP की सरकार, जानें कांग्रेस को कितनी सीटें
Tamil Nadu Exit Poll Result 2026: तमिलनाडु में फिर DMK की वापसी के संकेत, एक पोल में विजय की TVK को बहुमत