एनकाउंटर में मारे गए आरोपी की पत्नी ने कहा, रेप के सभी आरोपियों को मारी जाए गोली, तभी दफनाएंगे शव

Published : Dec 08, 2019, 04:38 PM IST
एनकाउंटर में मारे गए आरोपी की पत्नी ने कहा, रेप के सभी आरोपियों को मारी जाए गोली, तभी दफनाएंगे शव

सार

 हैदराबाद में महिला डॉक्टर के साथ दरिंदगी करने वाले चारों आरोपी शुक्रवार तड़के पुलिस एनकाउंटर में मारे गए थे। इनमें से एक आरोपी की पत्नी ने एनकाउंटर पर नाराजगी जाहिर की। चेन्नकेशावुलू की पत्नी रेणुका ने कहा कि गलती करने पर कितने लोग जेल में बंद हैं।

हैदराबाद. हैदराबाद में महिला डॉक्टर के साथ दरिंदगी करने वाले चारों आरोपी शुक्रवार तड़के पुलिस एनकाउंटर में मारे गए थे। इनमें से एक आरोपी की पत्नी ने एनकाउंटर पर नाराजगी जाहिर की। चेन्नकेशावुलू की पत्नी रेणुका ने कहा कि गलती करने पर कितने लोग जेल में बंद हैं। उन्हें भी इसी तरह गोली मार देनी चाहिए। 

रेणुका ने कहा, हम जब तक शव को नहीं दफनाएंगे, जब तक जेल में बंद सभी आरोपियों को गोली नहीं मारी जाती। रेणुका 17 साल की है और वह गर्भवती भी हैं। उनका कहना है कि उनके साथ अन्याय हुआ है। वे गांव के कुछ लोगों के साथ धरने पर बैठ गई हैं।

'मुझे भी गोली मार दो'
इससे पहले शुक्रवार को रेणुका ने कहा था, वह कह रही कि, "हमारी शादी को एक ही साल हुआ है, पुलिस मुझे भी वहीं ले जाकर गोली मार दें जहां मेरे पति को मारा है। मुझे कहा गया था कि मेरे पति को कुछ नहीं होगा। अब वे अकेली रह गई हैं।''

भागने की फिराक में थे आरोपी, एनकाउंटर में हुए ढेर
हैदराबाद में महिला डॉक्टर के साथ दरिंदगी करने वाले चारों आरोपी शुक्रवार तड़के पुलिस एनकाउंटर में मारे गए थे। यह एनकाउंटर उस वक्त हुआ था जब शुक्रवार सुबह पुलिस आरोपियों को घटना वाली जगह ले गई थी। पुलिस के मुताबिक, इसी दौरान चारों आरोपियों ने भागने की कोशिश की। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में चारों आरोपी मारे गए।

28 नवंबर को मिला था जला हुआ शव
हैदराबाद में 28 नवंबर को एक निर्माणाधीन पुल के नीचे वेटनरी डॉक्टर का जला हुआ शव मिला था। महिला डॉक्टर के साथ गैंगरेप भी हुआ था। महिला के साथ ये घटना उस वक्त घटी थी, जब वह 27 नवंबर को हैदराबाद के गच्चीबाउली से अपने घर लौट रही थी। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इनके नाम मोहम्मद आरिफ (26), नवीन (20), चिंताकुंता केशावुलु (20) और शिवा (20) थे। 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

असम में इतिहास रचा गया: नेशनल हाईवे पर उतरा PM मोदी का विमान, जानिए क्या है ELF और इसके लाभ?
Shocking Medical Study: क्लिनिकली डेड इंसान भी देख सुन सकते हैं? नए रिसर्च में चौंकाने वाला दावा