
हैदराबाद। तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद से एक सनसनीखेज घटना की जानकारी सामने आई है। यहां 45 साल की एक महिला की मौत हो गई थी। परिवार के लोग महिला के शव के साथ एक सप्ताह तक रहे। पुलिस पहुंची तो उन्होंने कहा कि वह जिंदा है। उसकी मौत नहीं हुई है।
घटना जीदीमेटला थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने बुधवार को महिला का शव बरामद किया। शव गल गया था। उसके साथ घर में परिवार के दो लोग रह रहे थे। घर से दुर्गंध आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को जानकारी दी थी। पुलिस पहुंची तो देखा कि दरवाजा अंदर से बंद है। पुलिस के जवानों ने दरवाजा खुलवाने की कोशिश की, लेकिन किसी ने नहीं खोला। इसके बाद पुलिस ने दरवाजे को तोड़ दिया।
खाट पर रखा था महिला का शव
घर में घुसने पर पुलिस ने देखा कि मेन हॉल में एक खाट पर महिला का क्षत-विक्षत शव है। मृतक महिला की मां और भाई उसी घर में रह रहे थे। दोनों ने कहा कि उन्हें नहीं पता था महिला की मौत हो गई है। पुलिस अधिकारी ने महिला की मां और भाई की मानसिक स्थिति पर संदेह जताया है।
यह भी पढ़ें- संसद की सुरक्षा में चूक मामला: पकड़ा गया कर्नाटक के पूर्व पुलिस अधिकारी का बेटा, मनोरंजन का है दोस्त
फार्मास्युटिकल कंपनी में काम करता था महिला का भाई
जीदीमेटला थाना के पुलिस अधिकारी से मिली जानकारी के अनुसार महिला की मौत चार-पांच दिन पहले हुई होगी। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। प्रारंभिक जांच चल रही है। मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है। पुलिस को ऐसी जानकारी मिली है कि महिला पहले से बीमार थी। बीमारी के चलते उसकी मौत हुई होगी। महिला का भाई एक फार्मास्युटिकल कंपनी में काम करता था। दो महीने पहले मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने के चलते उसे नौकरी से निकाल दिया गया था।
यह भी पढ़ें- तमिलनाडु: बाढ़ में फंसे हैं 20 हजार लोग, बचाव अभियान में जुटी सेना, हेलीकॉप्टर से गिराया जा रहा खाना
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.