हैदराबादः मॉडल ने नेता के बेटे पर लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप, केस दर्ज

Published : Dec 02, 2019, 07:50 AM IST
हैदराबादः मॉडल ने नेता के बेटे पर लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप, केस दर्ज

सार

हैदराबाद में वेटनरी डॉक्टर से दरिंदगी का मामला अभी थमा नहीं है कि एक मॉडल ने नेता के बेटे पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। मॉडल के शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

हैदराबाद. साइबराबाद जिले में वेटनरी डॉक्टर से हुए हैवानियत के खिलाफ देशभर में प्रदर्शन हो रहे हैं। जिसमें लोग सड़कों पर उतरकर लोग महिला सुरक्षा पर सवाल उठा रहे हैं। इन सब के बीच पूर्व विधायक और बीजेपी के नेता नंदेश्वर गौड़ के बेटे आशीष गौड़ के खिलाफ हैदराबाद के माधापुर में एक होटल में महिला मॉडल के यौन उत्पीड़न का आरोप लगा है। मॉडल के यौन उत्पीड़न के आरोप में आशीष गौड़ के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। 

अभी गुस्से से उबल रहा देश

बीते दिनों हैदराबाद में महिला डॉक्टर से हुई दरिंदगी की घटना सामने आने के बाद देश भर में लोग गुस्से से उबल रहे हैं। इस वारदात में शामिल चारों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि, जब आरोपियों को पुलिस थाने लेकर पहुंची तो भीड़ वहां पहुंच आरोपियों को सौंपने की मांग कर रही थी। जिसमें गुस्साई भीड़ को हटाने के लिए पुलिस को लाठी चार्ज तक करना पड़ा था। 

सस्पेंड हुए पुलिसकर्मी 

महिला डॉक्टर के साथ गैंगरेप और फिर हत्या के बाद शव जलाने की घटना को लेकर देश में भारी आक्रोश है। लोग शनिवार को सड़कों पर उतर आए और विरोध प्रदर्शन किया। वहीं इस घटना के 72 घंटे बाद पुलिस एक्शन में आई। एफआईआर दर्ज करने में आनाकानी करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ एक्शन लिया गया।

मिली था एक और महिला शव 

हैदराबाद में महिला डॉक्टर से दरिंदगी का मामला अभी थमा भी नहीं था कि ऐसा ही एक और केस सामने आ गया। शमशाबाद में एक और महिला का जला हुआ शव मिला। यह वही इलाका था जहां पर कुछ घंटे पहले ही महिला डॉक्टर का रेप के बाद जला हुआ शव मिला था। साइबराबाद के शमशाबाद पुलिस स्टेशन के क्षेत्र में इस महिला का शव मिला। शमशाबाद पुलिस स्टेशन के क्षेत्र के सिड्डुलागट्टा रोड के पास महिला का जला शव मिला. महिला की उम्र 35 के आसपास बताई गई। 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Galgotias University Robot Video : क्या Neha Singh की गई नौकरी, यूनिवर्सिटी ने क्या कहा?
दिल्ली एयरपोर्ट पर चेक-इन सिस्टम फेल-पैसेंजर्स लंबी लाइन, सर्वर में बड़ी गड़बड़ी-फ्लाइट्स पर असर