रिपोर्ट: देश में लॉकडाउन नहीं होता तो 15 अप्रैल तक 8 लाख होते कोरोना संक्रमित, अभी 6421 केस, 199 मौत

आईसीएमआर की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि अगर देश में लॉकडाउन नहीं किया गया होता तो भारत में इटली में भी बुरा हाल होता। रिपोर्ट के मुताबिक, 15 अप्रैल तक 8 लाख 20 हजार लोग संक्रमित हो गए होते।

Asianet News Hindi | Published : Apr 10, 2020 2:14 PM IST

नई दिल्ली. कोरोना महामारी को रोकने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिए देश में 21 दिन का लॉकडाउन है। लोग अपने घरों के अंदर हैं। जरूरी सामान खुद सरकार उनके घरों तक पहुंचा रही है। सरकार के अलावा दूसरे मेडिकल से जुड़ी संस्थाओं का मानना है कि लॉकडाउन के जरिए ही कोरोना को हराया जा सकता है। इस बीच इंडियन काउंसिल फॉर मेडिकल रिसर्च (ICMR) की एक रिपोर्ट सामने आई है, जो चौंकाने वाली है।

8 लाख 20 हजार लोग कोरोना संक्रमित हो जाते
आईसीएमआर की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि अगर देश में लॉकडाउन नहीं किया गया होता तो भारत में इटली में भी बुरा हाल होता। रिपोर्ट के मुताबिक, 15 अप्रैल तक 8 लाख 20 हजार लोग संक्रमित हो गए होते। वहीं कोरोना से मरने वालों की संख्या में तो और भी ज्यादा इजाफा होता। 

- आईसीएमआर ने बताया, यह अनुमान R0-2.5 के सिद्धांत पर आधारित है। भारत में हर एक सक्रमित व्यक्ति 406 लोगों को संक्रमित कर सकता है। लेकिन लॉकडाउन के बाद से एक संक्रमित व्यक्ति सिर्फ 2.5 लोगों को ही संक्रमित कर सकता है। 

- विदेश मंत्रालय के सचिव विकास स्वरूप ने इस रिपोर्ट में विदेशी पत्रकारों के साथ भी शेयर किया है। रिपोर्ट के अनुसार भारत में लॉकडाउन के बाद से संक्रमण की रफ्तार बहुत कम हुई है।

पंजाब में 1 मई तो ओडिशा में 30 अप्रैल तक रहेगा लॉकडाउन
ओडिशा के बाद पंजाब में भी लॉकडाउन की तारीख को बढ़ा दिया गया है। पंजाब में 1 मई तक लॉकडाउन रहेगा। शुक्रवार को यह फैसला सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह की सरकार ने लिया। इससे पहले ओडिशा में लॉकडाउन को 14 अप्रैल से बढ़ाकर 30 अप्रैल तक कर दिया गया था। 

6421 संक्रमित, 199 मौत: सरकारी आंकड़ा
देश में कोरोना के कुल 6421 संक्रमित मरीज हो चुके हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बताय कि अभी तक 503 लोग ठीक हो चुके हैं। कल से आज तक 678 नए मामले सामने आए हैं। कुल 199 मौत हुई हैं, जिसमें से 33 मौत पिछले 24 घंटे में हुई है।

Share this article
click me!