
नई दिल्ली। देश में बेरोजगारी का दंश झेल रहे लाखों नौजवान विदेशों में रोजी-रोटी कमाने के लिए जाते हैं तो हजारों की संख्या में विदेशी नागरिक भी यहां विभिन्न काम धंधा व स्वास्थ्य सेवाओं के लिए आते हैं। विदेश भेजने या विदेशियों को भारतीय वीजा के नाम पर देश में फर्जी वीजा का धंधा भी खूब फलफूल रहा है। पुलिस ने फर्जी वीजा देकर ठगी करने वाले दो लोगों को अरेस्ट किया है। पकड़े गए दोनों अफ्रीकी देश के नागरिक हैं। इनका खुद का वीजा एक्सपायर हो चुका है लेकिन फिर भी यहां रहकर फर्जीवाड़ा कर रहे थे।
क्या कहा पुलिस ने?
पुलिस ने मंगलवार को कहा कि दो अफ्रीकी नागरिकों को अरेस्ट किया गया है। ये लोग अपने साथ के लोगों के लिए फर्जी भारतीय वीजा बनाने का काम करते थे। पुलिस ने जब इनको अरेस्ट कर पूछताछ किया तो पता चला कि इनका खुद का भी वीजा एक्सपायर हो चुका है।
घाना के रहने वाले हैं दोनों आरोपी
पुलिस ने बताया कि आरोपियों की पहचान घाना के ओर्टेगा लियोनार्ड (33) और कोटे डी आइवर के रहने वाले दिओमांडे अली (32) के रूप में हुई है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि चंदर विहार, नीलोठी एक्सटेंशन में रहने वाले दो अफ्रीकी, अफ्रीका के नागरिकों के लिए फर्जी वीजा बना रहे हैं। ये लोग उनको वीजा बनवा कर दे रहे थे जिनका खत्म हो चुका है। पुलिस उपायुक्त (अपराध) विचित्र वीर ने कहा कि पुलिस ने रेड कर दो आरोपियों को पकड़ा। इनके पास से लैपटॉप बरामद हुआ है। लैपटॉप में फर्जी वीजा वाला फार्मेट मिला है। इस फार्मेट पर यह वीजा बनाकर देते थे। पुलिस ने लैपटॉप को कब्जे में ले लिया है।
टूरिस्ट वीजा पर 2018 में आए और लौटे नहीं...
दोनों आरोपी 2018 में तीन महीने के टूरिस्ट वीजा पर भारत आए लेकिन अपने मूल स्थानों पर नहीं लौटे। डीसीपी ने कहा कि वे कथित तौर पर अपने द्वारा बनाए गए पासपोर्ट पर फर्जी वीजा का इस्तेमाल करते हुए पाए गए। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने खुलासा किया कि वे अब तक 30 से ज्यादा वीजा तैयार कर चुके हैं। पुलिस ने कहा कि इन वीजा का इस्तेमाल करने वाले अफ्रीकी नागरिकों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।
यह भी पढ़ें:
क्या नीतीश कुमार की JDU छोड़ेगी NDA का साथ? या महाराष्ट्र जैसे हालत की आशंका से बुलाई मीटिंग
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.