फर्जी Visa बनाकर बांट रहे थे अफ्रीकी, पुलिस हिरासत में जो बताया उसे जानकर सिक्योरिटी की खुली पोल

Fake Visa : पुलिस ने मंगलवार को कहा कि दो अफ्रीकी नागरिकों को अरेस्ट किया गया है। ये लोग अपने साथ के लोगों के लिए फर्जी भारतीय वीजा बनाने का काम करते थे। ये लोग उनको वीजा बनवा कर दे रहे थे जिनका खत्म हो चुका है।

Dheerendra Gopal | Published : Aug 9, 2022 12:23 PM IST / Updated: Aug 09 2022, 06:01 PM IST

नई दिल्ली। देश में बेरोजगारी का दंश झेल रहे लाखों नौजवान विदेशों में रोजी-रोटी कमाने के लिए जाते हैं तो हजारों की संख्या में विदेशी नागरिक भी यहां विभिन्न काम धंधा व स्वास्थ्य सेवाओं के लिए आते हैं। विदेश भेजने या विदेशियों को भारतीय वीजा के नाम पर देश में फर्जी वीजा का धंधा भी खूब फलफूल रहा है। पुलिस ने फर्जी वीजा देकर ठगी करने वाले दो लोगों को अरेस्ट किया है। पकड़े गए दोनों अफ्रीकी देश के नागरिक हैं। इनका खुद का वीजा एक्सपायर हो चुका है लेकिन फिर भी यहां रहकर फर्जीवाड़ा कर रहे थे। 

क्या कहा पुलिस ने?

Latest Videos

पुलिस ने मंगलवार को कहा कि दो अफ्रीकी नागरिकों को अरेस्ट किया गया है। ये लोग अपने साथ के लोगों के लिए फर्जी भारतीय वीजा बनाने का काम करते थे। पुलिस ने जब इनको अरेस्ट कर पूछताछ किया तो पता चला कि इनका खुद का भी वीजा एक्सपायर हो चुका है।

घाना के रहने वाले हैं दोनों आरोपी

पुलिस ने बताया कि आरोपियों की पहचान घाना के ओर्टेगा लियोनार्ड (33) और कोटे डी आइवर के रहने वाले दिओमांडे अली (32) के रूप में हुई है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि चंदर विहार, नीलोठी एक्सटेंशन में रहने वाले दो अफ्रीकी, अफ्रीका के नागरिकों के लिए फर्जी वीजा बना रहे हैं। ये लोग उनको वीजा बनवा कर दे रहे थे जिनका खत्म हो चुका है। पुलिस उपायुक्त (अपराध) विचित्र वीर ने कहा कि पुलिस ने रेड कर दो आरोपियों को पकड़ा। इनके पास से लैपटॉप बरामद हुआ है। लैपटॉप में फर्जी वीजा वाला फार्मेट मिला है। इस फार्मेट पर यह वीजा बनाकर देते थे। पुलिस ने लैपटॉप को कब्जे में ले लिया है।

टूरिस्ट वीजा पर 2018 में आए और लौटे नहीं...

दोनों आरोपी 2018 में तीन महीने के टूरिस्ट वीजा पर भारत आए लेकिन अपने मूल स्थानों पर नहीं लौटे। डीसीपी ने कहा कि वे कथित तौर पर अपने द्वारा बनाए गए पासपोर्ट पर फर्जी वीजा का इस्तेमाल करते हुए पाए गए। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने खुलासा किया कि वे अब तक 30 से ज्यादा वीजा तैयार कर चुके हैं। पुलिस ने कहा कि इन वीजा का इस्तेमाल करने वाले अफ्रीकी नागरिकों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।

यह भी पढ़ें:

जेपी के चेलों की फिर एकसाथ आने की कहानी भी बड़ी दिलचस्प है, यूं ही नीतीश-लालू की पार्टी की नहीं बढ़ी नजदीकियां

बिहार में नीतीश कुमार व बीजेपी में सबकुछ खत्म? 10 फैक्ट्स क्यों जेडीयू ने एनडीए को छोड़ने का बनाया मन

क्या नीतीश कुमार की JDU छोड़ेगी NDA का साथ? या महाराष्ट्र जैसे हालत की आशंका से बुलाई मीटिंग

NDA में दरार! बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जदयू ने किया ऐलान-मोदी कैबिनेट का हिस्सा नहीं होंगे

RCP Singh quit JDU: 9 साल में 58 प्लॉट्स रजिस्ट्री, 800 कट्ठा जमीन लिया बैनामा, पार्टी ने पूछा कहां से आया धन?

Share this article
click me!

Latest Videos

Pitru Paksha 2024: बिना पैसा खर्च किए कैसे करें पितरों को खुश ?
Odisha Case: Rahul Gandhi ने Army अधिकारी की मंगेतर से थाने में बर्बरता पर साधा निशाना
झारखंड में सिर्फ भाजपा ही कर सकती है ये काम #shorts
पितरों को करना है प्रसन्न, घर में ही कर सकते हैं ये 10 उपाय । Pitra Paksh
PM Modi ने बाइडेन को गिफ्ट की चांदी की ट्रेन, फर्स्ट लेडी को दी पश्मीना शॉल, जानें क्या है खास