छात्रों के विरोध के बाद आईआईटी-दिल्ली ने ट्यूशन फीस में की 30 फीसदी की कटौती

Published : Sep 02, 2022, 11:53 PM IST
छात्रों के विरोध के बाद आईआईटी-दिल्ली ने ट्यूशन फीस में की 30 फीसदी की कटौती

सार

आईआईटी-दिल्ली ने फीस में 30 फीसदी की कटौती की है। यह फैसला छात्रों के विरोध प्रदर्शन के बाद लिया गया।  एम.टेक का फुलटाइम ट्यूशन फीस 25,000 रुपए प्रति सेमेस्टर से घटाकर 17,500 रुपए प्रति सेमेस्टर कर दिया गया है।    

नई दिल्ली। आईआईटी-दिल्ली ने छात्रों के विरोध के बाद ट्यूशन फीस में 30 फीसदी की कटौती की है। यह कटौती एम.टेक के नए बैच के छात्रों की ट्यूशन फीस में हुई है। शुल्क वृद्धि के खिलाफ छात्र मौन विरोध प्रदर्शन कर रहे थे।

आईआईटी (Indian Institute of Technology) ने कई पाठ्यक्रमों में हाल ही में शुल्क वृद्धि के खिलाफ परिसर में छात्रों के मौन विरोध प्रदर्शन के बाद बयान जारी किया। इसमें कहा गया कि सेकेंड सेमेस्टर 2021-22 या उसके बाद शामिल होने वालों के लिए फीस कम कर दी गई है। ट्यूशन शुल्क और अन्य शुल्क काफी कम कर दिए गए हैं। एम.टेक का फुलटाइम ट्यूशन फीस 25,000 रुपए प्रति सेमेस्टर से घटाकर 17,500 रुपए प्रति सेमेस्टर कर दिया गया है। 

आईआईटी ने कहा कि अन्य पीजी कार्यक्रमों की ट्यूशन फीस कम कर दी गई है और फीस के अन्य घटकों में भी कटौती की गई है। गौरतलब है कि विभिन्न पाठ्यक्रमों के छात्र शुक्रवार को IIT परिसर में विंड टी कॉरिडोर पर एकत्र हुए। छात्रों ने पोस्टर और तख्तियों के साथ फीस वृद्धि का विरोध किया। 

यह भी पढ़ें- छत्रपति शिवाजी से प्रेरित है भारतीय नौसेना का नया झंडा, गुलामी के प्रतीक से मिली मुक्ति

53,100 रुपए कर दिया गया था फीस
स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई), आईआईटी दिल्ली स्टूडेंट्स कलेक्टिव, आईआईटी-बॉम्बे और आईआईटी-दिल्ली के अंबेडकर पेरियार फुले स्टडी सर्कल (एपीपीएससी) के साथ अन्य छात्र संगठनों ने विरोध प्रदर्शन कर रहे छात्रों का समर्थन किया। एसएफआई ने कहा कि संस्थान में एम.टेक कार्यक्रम में नए छात्रों के लिए फीस 100 फीसदी बढ़ा दी गई है। उनसे एक बार में पूरी फीस जमा करने को कहा जाता है। पहले  छात्रावास शुल्क, मेस बिल और अन्य शुल्क छोड़कर फीस 26,450 रुपए था। इसे बढ़ाकर अब  53,100 रुपए कर दिया गया। 

यह भी पढ़ें- मंगलुरु में बोले पीएम मोदी- ग्रीन ग्रोथ के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा भारत, नए अवसर हैं ग्रीन जॉब
 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Bhutan GLOF High Alert: भूटान में फटी ग्लेशियल झील, असम-बंगाल के इन 6 जिलों में आएगी भयंकर बाढ़?
Top 10 News: Cyclone Arnab से Israel Election तक, आज की 10 बड़ी खबरों ने बढ़ाई दुनिया की टेंशन?