अवैध हथियारों की फैक्ट्री बना WB का आसनसोल; सामने आया एक और कारखाना; घरों में बना लेते हैं फैक्ट्रियां

Published : Oct 26, 2021, 07:35 AM ISTUpdated : Oct 26, 2021, 07:38 AM IST
अवैध हथियारों की फैक्ट्री बना WB का आसनसोल; सामने आया एक और कारखाना; घरों में बना लेते हैं फैक्ट्रियां

सार

पश्चिम बंगाल के कई इलाके अवैध हथियारों की फैक्ट्री(illegal arms factory) के तौर पर उभर रहे हैं। इनमें आसनसोल भी है। यहां अवैध हथियार बनाने का एक बड़ा कारखाना पकड़ा गया है।

आसनसोल. पश्चिम बंगाल के कई इलाके अवैध हथियारों की फैक्ट्री(illegal arms factory) बनते जा रहे हैं। आसनसोल इसका एक प्रमुख गढ़ माना जाने लगा है। यहां लगातार अवैध हथियार और ड्रग्स से जुड़े लोग पकड़े जाते रहे हैं। अब एक और फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने सोमवार को बताया कि आसनसोल में एक अवैध हथियार कारखाने का भंडाफोड़ किया गया है। यहां से बड़ी संख्या में अवैध हथियार बरामद किए गए हैं। यह फैक्ट्री एक घर में चल रही थी। (पहली तस्वीर हाल में पकड़ी गई फैक्ट्री की है, दूसरी तस्वीर सितंबर में पकड़े गए हथियारों की है)

पिछले 6 महीने से चल रही थी फैक्ट्री
डीसीपी वेस्ट, आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट अभिषेक मोदी ने बताया कि एक घर में हथियार बनाए जा रहे थे। इस मामले में 2 लोगों को हिरासत में लिया गया है। मामला आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट क्षेत्र के हीरापुर थाना क्षेत्र की नई बस्ती 10 नंबर रोड इलाका है। पुलिस को खबर मिली थी कि यहां एक घर में अवैध हथियार बनाने का कारखाना चल रहा है। पुलिस ने तत्काल एक्शन लेकर छापा मारा। फैक्ट्री से बड़ी संख्या में हथियार बनाने वाली सामग्री बरामद की है। हथियार बनाने वाले दो मिस्त्री भी गिरफ्तार किए गए हैं। हालांकि घर का मालिक फरार बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि इस घर में पिछले 6 महीने से यह फैक्ट्री चल रही थी। मकान मालिक का नाम मोहम्मद जावेद बताया जाता है।

पहले भी पकड़े जाते रहे हैं अवैध हथियार
इस इलाके में पहले भी अवैध हथियार पकड़े जाते रहे हैं। अक्टूबर के शुरुआत में ही आसनसोल में एक और फैक्ट्री पकड़ी गई थी। पिछले महीने पुलिस ने झारखंड सीमा पर चेकिंग के दौरान 25 आर्म्स जब्त किए थे। पुलिस ने अवैध हथियारों के तस्कर कुल्टी निवासी ऐश मोहम्मद को भी पकड़ा था। पश्चिम बंगाल में अवैध हथियार और ड्रग्स के कई माफिया सक्रिय हैं।

यह भी पढ़ें
बुलेटप्रुफ हटाकर बोले अमित शाह-मैं पाकिस्तान से नहीं, आपसे बात करने आया हूं
डिफेंस मिनिस्ट्री के कार्यालय में अचानक रक्षामंत्री को देखकर सरप्राइज रह गए कर्मचारी, सामने आया Video
बीएसएफ का कांस्टेबल निकला गद्दार! ISI को वाट्सअप से भेजता था सीक्रेट्स, 46 दिन रहा था पाकिस्तान में

 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Republic Day 2026: आज़ादी के 2 साल बाद ही भारत गणतंत्र क्यों बना? वजह जानकर हैरान रह जाएंगे
भूल तो नहीं गए? भारत के 5 मर्डर केस, जिन्होंने देश को भीतर तक हिला दिया