रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 25 अक्टूबर को साउथ ब्लॉक में रक्षा मंत्रालय के कार्यालयों का औचक निरीक्षण(surprise inspection) किया। इस निरीक्षण के दौरान राजनाथ सिंह को जहां भी सुधार की आवश्यकता महसूस हुई, उन्होंने कर्मचारियों-अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

नई दिल्ली. रक्षामंत्री राजनाथ सिंह(Rajnath Singh) ने 25 अक्टूबर को साउथ ब्लॉक स्थित रक्षा मंत्रालय(Defense Ministry) के कार्यालयों का औचक निरीक्षण(surprise inspection) किया। उन्होंने विभिन्न वर्गों का दौरा किया और सफाई, काम के माहौल का निरीक्षण किया और कर्मचारियों के साथ बातचीत की। डिफेंस मिनिस्ट्री ने इसका एक वीडियो जारी किया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

pic.twitter.com/jRdPFaHIDF

Scroll to load tweet…

एक अन्य खबर: कमियां बताईं, सुधार का रास्ता दिखाया
इस निरीक्षण के दौरान राजनाथ सिंह को जहां भी सुधार की आवश्यकता महसूस हुई, उन्होंने कर्मचारियों-अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। राजनाथ सिंह के साथ रक्षा उत्पादन विभाग के सचिव राजकुमार और रक्षा मंत्रालय के अन्य अधिकारी भी थे।

29 अक्टूबर तक भारत के दौरे पर रहेंगे बांग्लादेश के नौसेना प्रमुख
बांग्लादेश के नौसेना प्रमुख एडमिरल एम. शाहीन इकबाल 23 अक्टूबर से 29 अक्टूबर तक भारत के सरकारी दौरे पर हैं। नई दिल्ली में एडमिरल शाहीन इकबाल भारत के नौसेना प्रमुख के साथ-साथ चीफ ऑफ डिफेंस स्टॉफ और भारत सरकार के उच्चपदस्थ अधिकारियों से भी बातचीत करेंगे। द्विपीक्षीय वार्तालाप के दौरान अंतर्राष्ट्रीय समुद्री सीमा, द्विपक्षीय रक्षा अभ्यास ‘बोंगोसागर’, नौसेना प्रशिक्षण तथा शिष्टमंडलों के आपसी दौरे जैसे संयुक्त सहयोगी प्रयासों सम्बंधी मुद्दों पर बातचीत होगी।

काफी महत्वपूर्ण है यह दौरा
भारत और बांग्लादेश के बीच साझा इतिहास, भाषा और संस्कृति के अलावा तमाम समानताएं हैं। दोनों देशों के रिश्ते सिर्फ सामरिक सम्बंधों तक ही सीमित नहीं हैं, बल्कि दोनों देशों के बीच शानदार द्विपक्षीय रिश्ते सम्प्रभुता, समानता, विश्वास और आपसी समझ पर आधारित हैं। भारत और बांग्लादेश संयुक्त रूप से इस वर्ष बांग्लादेश मुक्ति संग्राम, 1971 का स्वर्ण जयंती समारोह मना रहे हैं। इस सिलसिले में कई संयुक्त गतिविधियों का आयोजन किया गया। इनके तहत दोनों देशों की नौसेनाओं के युद्धपोतों ने दो-तरफा दौरे किये, बांग्लादेश सशस्त्र बलों के दल ने 2021 गणतंत्र दिवस परेड में हिस्सा लिया और युद्ध स्मारिकाओं को उपहारस्वरूप दिया गया। वर्ष 2021 की अंतिम तिमाही के दौरान नेवल वॉर कॉलेज और इंडियन नेवल अकादमी में बांग्लादेश के पूर्व सैनिकों के साथ संवाद तथा भारतीय सशस्त्र बल और बैंड की बांग्लादेश में ‘विजय दिवस समारोहों’ में भागीदारी की योजना बनाई गई है।

यह भी पढ़ें
J&K के दौरे के आखिरी दिन बोले अमित शाह: 'हम पाकिस्तान से नहीं; घाटी के लोगों से बात करेंगे,जय मां खीर भवानी'
इंडियन नेवी का पहला प्रशिक्षण स्‍क्‍वैड्रन श्रीलंका रवाना, 4 दिनी ट्रेनिंग में सिखाई जाएंगी समुद्री बारीकियां
T20 World Cup 2021: हार-जीत को भी PAK ने बनाया साम्प्रदायिक; पाकिस्तान के मंत्री ने कह दिया इसे इस्लाम की जीत