मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट, 5 दिनों तक भारी बारिश और ओलावृष्टि की संभावना,देखें IMD का लेटेस्ट अपडेट

Published : Mar 29, 2025, 10:56 PM IST
Rain Alert

सार

Heavy Rain Alert: मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है।अगले पांच दिनों में कई राज्यों में भारी बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है। 

Heavy Rain Alert: भारत में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला है। भारत मौसम विभाग (IMD) ने अगले पांच दिनों के लिए बड़ी चेतावनी जारी की है और इसके लिए एक प्रेस रिलीज भी जारी की है। देश के कई राज्यों में भारी बारिश के साथ ओलावृष्टी की संभावना है।

इन राज्यों में बारिश की संभावना

1 और 2 अप्रैल को मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, गुजरात राज्य और रायलसीमा में बिजली चमकने के साथ 30 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। इसके अलावा, 31 मार्च से लेकर 2 अप्रैल तक महाराष्ट्र, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल, माहे, कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में भी तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है।

यह भी पढ़ें: ये हैं भारत 10 सबसे महंगे तलाक

40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

29 मार्च को उत्तर-पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों में तेज सतही हवाएं चल सकती हैं, जिनकी रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकती है। अगले तीन दिनों के दौरान मध्य भारत में अधिकतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण बदलाव नहीं होने की संभावना है, लेकिन इसके बाद तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है।

 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

India’s First Bullet Train: अब जापान पर निर्भर नहीं भारत! अपनी पहली बुलेट ट्रेन बना रहा देश
Heatwave Horror: UP का बांदा 47.4°C के साथ देश का सबसे गर्म जिला, 10 राज्यों में IMD का रेड अलर्ट