UP में बड़े बदलाव करने जा रही BJP, अध्यक्ष भूपेंद्र PM से बोले- छोड़ना है पद

Published : Jul 17, 2024, 07:05 PM ISTUpdated : Jul 17, 2024, 07:20 PM IST
Narendra Modi Austria Visit

सार

भाजपा उत्तर प्रदेश में संगठन स्तर पर बड़े बदलाव करने जा रही है। उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर पद छोड़ने की इच्छा जताई है।

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Elections 2024) में उत्तर प्रदेश में भाजपा का प्रदर्शन बेहद खराब रहा। इस वजह से भाजपा राज्य के पार्टी नेतृत्व में बड़े बदलाव करने जा रही है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने आम चुनाव में पार्टी के खराब प्रदर्शन की जिम्मेदारी लेते हुए पद छोड़ने की इच्छा जताई है। उन्होंने बुधवार को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के दौरान यह बात कही। यूपी में फेरबदल को लेकर गृह मंत्री अमित शाह एक्टिव हैं। वह प्रधानमंत्री आवास पहुंचे हैं।

पिछले कुछ दिनों से उत्तर प्रदेश के प्रमुख भाजपा नेता दिल्ली के चक्कर लगा रहे हैं। इससे पहले उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की थी। इसके बाद राज्य में बड़े बदलाव की चर्चा तेज हो गई।

ओबीसी नेता को बनाया जा सकता है उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भूपेंद्र चौधरी के साथ बैठक के दौरान नरेंद्र मोदी ने राज्य में संगठन को लेकर बातें की। उन्होंने प्रमुख समस्याओं को जाना। राज्य में 2027 में विधानसभा चुनाव होने हैं। इससे पहले भाजपा अपनी स्थिति मजबूत करना चाहती है। इसके लिए किसी ओबीसी नेता को उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बनाने पर विचार किया जा रहा है। भूपेंद्र चौधरी जाट नेता है। उन्हें 2022 में यूपी भाजपा प्रमुख की जिम्मेदारी मिली थी। उन्हें समुदाय के भीतर भाजपा के प्रति नाराजगी को शांत करने के लिए यह भूमिका दी गई थी। अब भूपेंद्र चौधरी के स्थान पर भाजपा द्वारा किसी ओबीसी नेता को जिम्मेदारी दे सकती है। ओबीसी राज्य की आबादी का एक बड़ा हिस्सा हैं। चुनावों में इस वर्ग का बड़ा असर होता है।

लोकसभा चुनाव 2024 में यूपी में भाजपा को मिली बड़ी हार

बता दें कि लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा को उत्तर प्रदेश में बड़ी हार मिली है। यहां लोकसभा की सबसे अधिक 80 सीटें हैं। 2019 के चुनाव में भाजपा ने 80 में से 62 सीटें जीत ली थी। 2024 में भाजपा के नेता सभी 80 सीटें जितने का दावा कर रहे थे, लेकिन रिजल्ट चौंकाने वाला आया। भाजपा को 80 में सिर्फ 33 सीटों पर जीत मिली। भाजपा के अकेले बहुमत हासिल नहीं कर पाने की बड़ी वजह यूपी में मिली हार माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें- हरियाणा सरकार ने अग्निवीरों को दिया बड़ा तोहफा, नौकरी में मिलेगा 10% आरक्षण

उत्तर प्रदेश में भाजपा को पिछले दो विधानसभा चुनावों में जीत मिली है। भाजपा की कोशिश 2027 में विधानसभा चुनाव जीतकर तीसरी बार राज्य में अपनी सरकार बनाने की है। इसके लिए पार्टी द्वारा हर कोशिश की जा रही है।

यह भी पढ़ें- पं. बंगाल BJP नेता Suvendu Adhikari ने क्यों कहा- ‘बंद करो सबका साथ, सबका विकास’

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

India’s First Bullet Train: अब जापान पर निर्भर नहीं भारत! अपनी पहली बुलेट ट्रेन बना रहा देश
Heatwave Horror: UP का बांदा 47.4°C के साथ देश का सबसे गर्म जिला, 10 राज्यों में IMD का रेड अलर्ट