रॉबर्ट वाड्रा के घर पहुंची आयकर विभाग की टीम, जानें बेनामी संपत्ति से जुड़े किस मामले में हुई पूछताछ?

Published : Jan 04, 2021, 02:48 PM ISTUpdated : Jan 04, 2021, 04:07 PM IST
रॉबर्ट वाड्रा के घर पहुंची आयकर विभाग की टीम, जानें बेनामी संपत्ति से जुड़े किस मामले में हुई पूछताछ?

सार

बेनामी संपत्तियों के मामले में आयकर विभाग कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा से पूछताछ की गई। समाचार एजेंसी के मुताबिक, बेनामी संपत्ति मामले में बयान दर्ज करने के लिए वाड्रा के घर पर आयकर विभाग की एक टीम पहुंची।

नई दिल्ली. बेनामी संपत्तियों के मामले में आयकर विभाग कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा से पूछताछ की गई। समाचार एजेंसी के मुताबिक, बेनामी संपत्ति मामले में बयान दर्ज करने के लिए वाड्रा के घर पर आयकर विभाग की एक टीम पहुंची।

कोरोना की वजह से पूछताछ के लिए नहीं पहुंचे 

कांग्रेस के महासचिव प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा कोरोना महामारी के कारण जांच में शामिल नहीं हो पाए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, साउथ ईस्ट दिल्ली के सुखदेव विहार वाले ऑफिस पर रॉबर्ट वाड्रा का बयान दर्ज किया गया। 

आयकर विभाग ने किस मामले में पूछताछ की?

आयकर विभाग की टीम रॉबर्ट वाड्रा से बीकानेर और फरीदाबाद जमीन घोटाले के बारे में पूछताछ कर रही थी। आयकर विभाग के अलावा रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ ईडी भी मनी लॉन्ड्रिंग केस की जांच कर रहा है। रॉबर्ट वाड्रा पर लंदन स्थित संपत्ति की खरीद के लिए मनी लॉन्ड्रिंग करने का आरोप है। वाड्रा पर ब्रायनस्टन स्क्वायर में 1.9 मिलियन पाउंड की कीमत का मकान खरीदने का आरोप है। अभी वे अग्रिम जमानत पर हैं।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

NCERT Textbook Row: 'पढ़ा ही क्यों रहे हो', SC के 3 वकीलों ने क्या बताया...
Delhi IGI Airport Runway Closed: 3 महीने बंद रहेगा रनवे 29L/11R-क्यों लिया गया फैसला?