लाल किला से मोदी ने बांग्लादेश में हो रहे हिंसा पर क्या कहा, बताया पड़ोसी धर्म

Published : Aug 15, 2024, 09:58 AM ISTUpdated : Aug 15, 2024, 11:00 AM IST
PM Narendra Modi speech from red fort

सार

लाल किले से देश को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित होनी चाहिए। उन्होंने भारत के विकास को लेकर विश्व को आश्वस्त किया। 

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2024) के अवसर पर लाल किला से देश को संबोधित किया। उन्होंने बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हो रही हिंसा पर चिंता व्यक्त की। पीएम ने विश्व को आश्वस्त किया कि भारत का विकास किसी के लिए परेशानी नहीं है।

नरेंद्र मोदी ने कहा, "बांग्लादेश में जो कुछ हुआ है उसको लेकर पड़ोसी देश के नाते चिंता होना मैं इसको समझ सकता हूं। मैं आशा करता हूं कि वहां पर हालात जल्द ही सामान्य होंगे। खासकर 140 करोड़ देशवासियों की चिंता वहां के हिंदू, अल्पसंख्यक समुदाय की सुरक्षा है। भारत हमेशा चाहता है कि हमारे पड़ोसी देश सुख और शांति के मार्ग पर चलें। शांति के प्रति हमारी प्रतिबद्धता है। हमारे संस्कार हैं। आने वाले दिनों में बांग्लादेश के विकास यात्रा में हमेशा हमारा शुभ चिंतन ही रहेगा। हम मानव जाति की भलाई के लिए सोचने वाले लोग हैं।"

 

 

भारत ने कभी दुनिया को युद्ध में नहीं झोंका

भारत के विकास को लेकर नरेंद्र मोदी ने विश्व समुदाय को आश्वस्त किया। उन्होंने कहा कि भारत के आगे बढ़ने से किसी को खतरा नहीं होगा। पीएम ने कहा, "अनगिनत चुनौतियां हैं। ये भीतर भी हैं और बाहर भी। जैसे-जैसे हम ताकतवर बनेंगे, चुनौतियां भी बढ़ने वाली हैं। बाहर की चुनौतियां और बढ़ने वाली हैं। मुझे उसका अंदाज है, लेकिन मैं ऐसी शक्तियों को कहना चाहता हूं। भारत का विकास किसी के लिए संकट लेकर नहीं आता।"

उन्होंने कहा, "हम विश्व में समृद्ध थे तब भी कभी दुनिया को युद्ध में नहीं झोंका। हम बुद्ध का देश हैं, युद्ध हमारी राह नहीं है। इसलिए भारत के आगे बढ़ने से विश्व चिंतित न हो। मैं विश्व समुदाय को विश्वास दिलाना चाहता हूं। आप भारत के संस्कारों को समझें। भारत के हजारों साल के इतिहास को समझिए, आप हमें संकट न मानिए। आप उन तरकीबों से न जुड़िए, जिसके कारण पूरी मानव जाति का कल्याण करने का सामर्थ्य जिस भूमि में है उसे ज्यादा मेहनत करनी पड़े। मैं देश वासियों को कहना चाहता हूं चुनौतियां कितनी ही क्यों न हो, चुनौती को चुनती देना ये हिन्दुस्तान की फितरत में है।"

यह भी पढ़ें- लाल किले से PM बोले- राक्षसी पाप करने वालों में पैदा होना चाहिए फांसी का डर

नरेंद्र मोदी बोले- कुछ लोग प्रगति देख नहीं सकते

भाषण के दौरान नरेंद्र मोदी ने अपने विरोधियों पर भी हमला किया। उन्होंने कहा, "कुछ लोग होते हैं जो प्रगति देख नहीं सकते। कुछ लोग हैं जो भारत का भला सोच नहीं सकते। जब तक खुद का भला न हो तब तक उनको किसी का भला अच्छा नहीं लगता। ऐसी विकृत मानसिकता से भरे हुए लोगों की कमी नहीं है। देश को ऐसे लोगों से बचना होगा। वे निराशा की गर्त में डूबे हुए लोग हैं। ऐसे लोग विनाश का कारण बनते हैं।"

यह भी पढ़ें- Independence Day:लाल किला से बोले PM- यह हमारा स्वर्णिम युग, बर्बाद नहीं कर सकते

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Top 10 Morning News: कश्मीर विवाद, गैस महंगाई से UN की ‘डरावनी’ चेतावनी तक, जानें 10 ताजा खबरें
2 Minute Viral Video Scam: मात्र 2 मिनट का ये वीडियो उड़ा सकता है आपका पूरा बैंक बैलेंस, तुरंत करें ये 4 काम