75th Swantantrta Diwas 2022: वीरता पुरस्कारों का ऐलान, देवेंद्र प्रताप सिंह को कीर्ति चक्र, देखिए लिस्ट

Published : Aug 14, 2022, 10:54 PM ISTUpdated : Aug 14, 2022, 11:24 PM IST
75th Swantantrta Diwas 2022: वीरता पुरस्कारों का ऐलान, देवेंद्र प्रताप सिंह को कीर्ति चक्र, देखिए लिस्ट

सार

पूरा देश जश्न-ए-आजादी की तैयारियों में जुटा हुआ है। आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर देश में हर घर तिरंगा अभियान चल रहा है। घर-घर तिरंगा फहराया जा रहा है। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्र को संबोधित किया है। देर शाम को वीरता पुरस्कारों का भी ऐलान किया गया। 

नई दिल्ली। देश की सरकार (Government of India) ने स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2022) की पूर्व संध्या पर वीरता पुरस्कारों (Gallantry Awards) का ऐलान कर दिया है। नायक देवेंद्र प्रताप सिंह (Nayak Devendra Pratap Singh) को दूसरे सर्वोच्च शांतिकालीन वीरता पुरस्कार कीर्ति चक्र (Kirti Chakra) से सम्मानित किया गया है। देवेंद्र प्रताप सिंह ने पुलवामा (Pulwama) में एक ऑपरेशन के दौरान असाधारण बहादुरी दिखाते हुए दो आतंकवादियों को मार गिराया था। केंद्र सरकार ने आठ शौर्य चक्र (Shaurya Chakra) का भी ऐलान किया है। इसमें दो वीरों को मरणोपरांत सम्मानित किया जा रहा है। सिपाही कर्णवीर सिंह व गनर जसबीर सिंह को मरणोपरांत शौर्य चक्र से सम्मानित किया जाएगा।

पुलवामा में मार गिराया था दो आतंकवादी

नायक देवेंद्र प्रताप सिंह 29 जनवरी 2022 को पुलवामा में एक ऑपरेशन का हिस्सा थे। यहां उन्होंने अपनी बहादुरी दिखाते हुए दो आतंकवादियों को मार गिराया था। 

किसको मिला शौर्य चक्र का सम्मान

भारतीय सेना के शौर्य चक्र पुरस्कार विजेताओं में मेजर नितिन धानिया, अमित दहिया, संदीप कुमार, अभिषेक सिंह, हवलदार घनश्याम और लांस नायक राघवेंद्र सिंह शामिल हैं।

कीर्ति चक्र
नाइक देवेंद्र प्रताप सिंह

शौर्य चक्र
मेजर नितिन धनिया
मेजर अमित दहिया, सेना मेडल
मेजर संदीप कुमार
मेजर अभिषेक सिंह
हवलदार घनश्याम
लांस नायक राघ वेंद्र सिंह

शौर्य चक्र (मरणोपरांत)
सिपाही कर्ण वीर सिंह
गनर जसबीर सिंह

इन सम्मानों की हुई घोषणा

  • कीर्ति चक्र - 01
  • शौर्य चक्र - 08 (02 मरणोपरांत सहित)
  • बार से सेना पदक - 02
  • सेना मेडल - 81
  • मेंशन-इन-डिस्पैच- 41 (आसाम राइफल्स से 02 सहित)
     

डॉग एक्सेल को भी वीरता अवॉर्ड

भारतीय सेना के हमलावर बेल्जियन मेलिनोइस डॉग एक्सेल को वीरता अवॉर्ड ‘ मेंशन इन डिस्पेचेस’ से सम्मानित किया गया है। डॉग एक्सेल को यह अवार्ड मरणोपरांत दिया जा रहा है। एक्सेल पिछले महीने जम्मू-कश्मीर में एंटी टेररिस्ट एक्टीविटीज में एक्सेल की जांबाजी पर यह अवार्ड दिया गया है। 

यह भी पढ़ें:

India@75: सद्गुरु ने "हर घर तिरंगा" अभियान को किया प्रोत्साहित, गुमनाम क्रांतिकारियों पर प्रकाश डाला

तेलंगाना में कांग्रेस विधायक बोले-बीजेपी ही परिवारवाद को करेगी खत्म...और दे दिया इस्तीफा

चीन की मनमानी: Hambantota बंदरगाह पर तैनात करेगा Spy जहाज, इजाजत के लिए श्रीलंकाई सरकार को किया मजबूर

RBI डिप्टी गवर्नर ने किया बड़ा खुलासा, भारत की रिफाइनरी चुपके से रूस से क्रूड ऑयल सस्ते में लेकर रिफाइन कर रही

IAS की नौकरी छोड़कर बनाया था राजनीतिक दल, रास नहीं आई पॉलिटिक्स तो फिर करने लगा नौकरी

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

10 हजार करोड़ का खजाना लेकिन न घर न कोई सैलरी-फिर भी BJP अध्यक्ष सबसे ताकतवर-क्यों और कैसे?
BJP अध्यक्ष पद के लिए अकेले उम्मीदवार थे नितिन नबीन, 20 जनवरी को बनेंगे पार्टी के नेशनल प्रेसिडेंट