1947 से 2020: 10 महिलाओं का Achievement, जिसे देख देश ही नहीं दुनिया को हुआ गर्व

Published : Aug 14, 2020, 05:31 PM IST
1947 से 2020: 10 महिलाओं का Achievement, जिसे देख देश ही नहीं दुनिया को हुआ गर्व

सार

देश इस बार स्वतंत्रता दिवस की 74वीं वर्षगांठ मनाने जा रहा है। आजादी से पहले और आजादी के बाद देश के विकास में जितना योगदान पुरुषों का रहा उतना ही महिलाओं का भी रहा हैं। आज हम उन्हीं महिलाओं के बारे में बात करने वाले हैं, जिन्होनें ना केवल देश में बल्कि पूरी दुनिया में भारत का नाम ऊंचा किया और आज पूरी दुनिया उनपर गर्व करती है। 

नई दिल्ली. देश इस बार स्वतंत्रता दिवस की 74वीं वर्षगांठ मनाने जा रहा है। आजादी से पहले और आजादी के बाद देश के विकास में जितना योगदान पुरुषों का रहा उतना ही महिलाओं का भी रहा हैं। आज हम उन्हीं महिलाओं के बारे में बात करने वाले हैं, जिन्होनें ना केवल देश में बल्कि पूरी दुनिया में भारत का नाम ऊंचा किया और आज पूरी दुनिया उनपर गर्व करती है। झांसी की रानी लक्ष्मी बाई, भारत रत्न इंदिरा गांधी, पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा देवी पाटिल, जयपुर की महारानी गायत्री देवी, महारानी विजयराजे सिंधिया, मेघा पाटेकर, लता मंगेश्कर, कल्पना चावला और पेप्सिको की सीईओ चंदा कोचर... ये वो महीलाएं हैं जिनपर दुनिया को गर्व है। 

एशियानेट हिंदी ने लोकगायक शिवानी मातनहेलिया से खास बात की। इस दौरान उन्होंने बताया, स्वतंत्रता आंदोलन में महती भूमिका महिलाओं की रही है। हम सब महारानी लक्ष्मी बाई को जानते हैं। उन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन में अहम भूमिका निभाई। लक्ष्मी बाई अब सिर्फ किसी एक महिला का नाम नहीं है, वे बलिदान, साहस और बहादुरी का प्रतीक हैं। आजादी के बाद ऐसा कोई क्षेत्र नहीं है, जहां महिलाओं ने अपना योगदान नहीं दिया हो। 

संघर्ष से सत्ता तक पहुंची ये महिलाएं
इंदिरा गांधी देश की पहली महिला प्रधानमंत्री बनीं। उन्हें भारत रत्न से भी सम्मानित किया गया। इसके बाद प्रतिभा पाटिल देश की पहली महिला राष्ट्रपति बनीं। इन लोगों ने शुरुआती समय से ही प्रबल संघर्ष किया। इंदिरा गांधी ने देश की बागडोर ऐसे वक्त में संभाली, जब देश में तमाम तरह की समस्याएं थीं। 

महारानी गायत्री देवी जयपुर की महारानी थीं। वे अपनी लाइफस्टाइल के लिए पूरी दुनिया में जानी जाती थीं। वहीं, ग्वालियर की राजमाता विजयराजे सिंधिया का पूरा परिवार राजनीति में अहम भूमिका निभा रही है। विजयराजे सिंधिया ने ही राजनीति की शुरूआत की। उस वक्त राजनीति में आना विजयराजे का बड़ा कदम था। 

समाज सेवा में ये महिलाएं दे रहीं योगदान
समाज सेवा के क्षेत्र में देखें को नारायण मूर्ति की पत्नी सुधा मूर्ति खूब चर्चा में रहती हैं। वे समाज सेवा में बड़ा नाम हैं। वहीं, पर्यावरण के लिए बड़ा काम कर रही हैं, मेघा पाटकार जी। इसके अलावा नफीजा अली भी हैं। 

इन क्षेत्रों में भी महिलाएं आगे
वहीं, अंतरिक्ष में कल्पना चावला अंतरिक्ष यात्री रहीं हैं। उन्होंने पूरी दुनिया में भारत का नाम किया। इसके अलावा मंगल मिशन में भी तमाम महिलाओं ने बड़ा योगदान दिया। 

खेलों की बात करते हैं तो एथलीट पीटी ऊषा, बॉक्सर मैरी कॉम, भारत की पहली महिला आईपीएस अफसर किरण बेदी रही हैं। बिजनेस के स्तर पर बात करें तो इंदिरा नुई, चंदा कोचर जैसे नाम भी हैं। 
 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: शादीशुदा महिला ‘शादी के झूठे वादे’ पर रेप केस क्यों नहीं कर सकती?
Pariksha Pe Charcha: PM मोदी छात्रों को देंगे तनाव मुक्त परीक्षा के टिप्स, जानें कब और कैसे जुड़ें?