भारत में 6.2 करोड़ आवारा कुत्ते और 91 लाख बिल्लियां, आवारा पशुओं की आबादी के मामले में चीन के बाद दूसरा नंबर

Published : Nov 26, 2021, 05:52 PM ISTUpdated : Nov 26, 2021, 06:12 PM IST
भारत में 6.2 करोड़ आवारा कुत्ते और 91 लाख बिल्लियां, आवारा पशुओं की आबादी के मामले में चीन के बाद दूसरा नंबर

सार

देश में आवारा जानवरों (Homeless Pets) की संख्या लगातार बढ़ रही है। यह चिंता का विषय है। आवारा पशुओं के लिए काम करने वाले संगठनों का कहना है कि देश में प्रति 100 व्यक्ति कम से कम तीन आवारा जानवर हैं।

नई दिल्ली। भारत में करीब 6.2 करोड़ आवारा कुत्ते और 91 लाख आवारा बिल्लियां हैं। ‘द स्टेट ऑफ पेट होमलेसनेस इंडेक्स डेटा फॉर इंडिया' की एक रिपोर्ट में यह जानकारी सामने आई है। इस रिपोर्ट के मुताबिक 
देश की 77 प्रतिशत आबादी का कहना है कि वे हफ्ते में कम से कम एक बार आवारा कुत्ते को देखते हैं। रिपोर्ट के आंकड़ों ने आवारा पशुओं की बढ़ती आबादी का भी खुलासा किया, जो देश के ‘ऑल पेट्स वांटेड' के स्कोर में नीचे है। ऑल पेट्स केयर स्कोर में भारत ने 10 अंकों के पैमाने पर 2.4 अंक हासिल किए। 

द स्टेट ऑफ पेट होमलेसनेस इंडेक्स डेटा की रिपोर्ट 
- लगभग 68 प्रतिशत (10 में से 7) आबादी का कहना है कि वे सप्ताह में कम से कम एक बार एक आवारा बिल्ली देखते हैं।
- लगभग 77 प्रतिशत (10 में 8) का कहना है कि वे हफ्ते में कम से कम एक बार एक आवारा कुत्ते को देखते हैं। 
- देश में लगभग 8 करोड़ आवारा बिल्लियां और कुत्ते हैं, जिनमें 6.2 करोड़ आवारा कुत्ते और 91 लाख आवारा बिल्लियां शामिल हैं। 
- शेल्टर होम में 88 लाख आवारा कुत्ते और बिल्लियां हैं। भारत में 85 प्रतिशत पालतू पशु आवारा हैं। 
- देश में 61 प्रतिशत लोग जानवरों के डॉक्टरों के पास नहीं जाते। इसके पीछे दूरी, प्रतिष्ठा या सुविधाओं की कमी मुख्य कारण है। लेकिन इस वजह से ऑल पेट्स केयर फॉर स्कोर नीचे होता है। 
- दुनिया भर में इस तरह की समस्या 31 प्रतिशत लोगों को है। 
- भारत में हर 100 लोगों पर कम से कम तीन आवारा कुत्ते हैं।  


यह भी पढ़ें
Modi पर कांग्रेस का पलटवार - अगर पहले लोकतंत्र मजबूत नहीं किया गया, तो आप प्रधानमंत्री कैसे बने
KASHMIR के हिंदू, बौद्ध स्थलों को बचाने मोदी सरकार की बड़ी पहल, NMA से कराया राज्य के स्मारकों का सर्वे

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Holi 2026 Pics: पटना से दिल्ली, 10 तस्वीरों में देखें देशभर में लोगों ने कैसे मनाया रंगों का त्योहार
HOLI PHOTOS: राहुल गांधी से केजरीवाल-रेखा गुप्ता तक, देखें देशभर के नेताओं ने कैसे खेली होली