INDIA ब्लॉक का दिल्ली के रामलीला मैदान में लगा जमावड़ा, केजरीवाल की गिरफ्तारी समेत कई मुद्दों को लेकर कर रहे हैं लोकतंत्र बचाओ रैली आयोजन

Published : Mar 31, 2024, 06:36 AM ISTUpdated : Mar 31, 2024, 01:02 PM IST
INDIA BLOC

सार

दिल्ली के रामलीला मैदान में देश का विपक्षी INDIA ब्लॉक केंद्र सरकार के खिलाफ रैली कर रहे हैं। इस संबंध में कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने शनिवार को जानाकारी  दी।

लोकतंत्र बचाओ रैली। आज दिल्ली के रामलीला मैदान में देश का विपक्षी INDIA ब्लॉक केंद्र सरकार के खिलाफ मेगा रैली कर रहे हैं। इस संबंध में कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने शनिवार (30 मार्च) को कहा कि मुद्रास्फीति, बेरोजगारी, असमानता और विपक्षी नेताओं की गिरफ्तारी को लेकर रविवार (31 मार्च) को रैली का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए कई तरह की तैयारियां की गई है। 

रैली में न केवल दिल्ली की सात लोकसभा सीटों पर सहयोगी आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के नेता और समर्थक शामिल हुए हैं, बल्कि शिवसेना (UBT), समाजवादी पार्टी, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार), TMC, झारखंड मुक्ति मोर्चा और द्रविड़ मुनेत्र कड़गम सहित कई अन्य विपक्षी नेता भी शामिल हुए हैं। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के ये पहली बार है, जब INDIA ब्लॉक केंद्र सरकार के खिलाफ रैली करने वाली है।

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने रैली का लोकतंत्र बचाओ नाम दिया है। उन्होंने कहा कि रैली किसी व्यक्ति को नहीं बल्कि लोकतंत्र को बचाने पर आधारित रहेगी। उन्होंने कहा ढ़ती कीमतें, रिकॉर्ड बेरोजगारी, बढ़ती आर्थिक असमानताएं और गिरफ्तारियों के जरिए विपक्ष को निशाना बनाने का मुद्दा उठाया जाएगा। 

इस महारैली को देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने रविवार को सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे के बीच मध्य दिल्ली के कुछ हिस्सों और इसकी ओर जाने वाली सड़कों पर व्यापक प्रतिबंध की घोषणा की है। एक आदेश जारी कर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने कहा कि बाराखंभा रोड, मिंटो रोड, JLN मार्ग, DDU मार्ग और दिल्ली गेट क्षेत्रों पर यातायात प्रतिबंधित किया जा सकता है। आदेश के मुताबिक ISBT, रेलवे स्टेशन या हवाईअड्डे की ओर जाने वाले लोगों पर्याप्त समय के साथ सावधानीपूर्वक यात्रा करने के निर्देश दिए गए।

सुनीता केजरीवाल के रैली में शामिल होने की संभावना

केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल पति की गिरफ्तारी के बाद से सार्वजनिक भूमिका निभा रही हैं। इसकी वजह से वो भी आज रामलीला मैदान में होने वाले लोकतंत्र बचाओ रैली में शामिल होने की संभावना है। इस संबंध में AAP के दिल्ली संयोजक गोपाल राय ने शनिवार सुबह रामलीला मैदान का दौरा कर तैयारियों का जायजा लिया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि तानाशाही के खिलाफ रविवार को पूरा भारत गरजेगा। ये देश के संविधान और लोकतंत्र को बचाने का हमारा आखिरी मौका है और अगर हम आज अपनी आवाज नहीं उठाएंगे तो कल कोई भी अपनी आवाज नहीं उठा पाएगा।

हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने की मुलाकात

अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद पहली बार JMM नेता और जेल में बंद झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने शनिवार (30 मार्च) को केजरीवाल की पत्नी से मुलाकात की। उन्होंने रविवार के कार्यक्रम में शामिल होने का वादा किया और कहा कि दिल्ली की स्थिति झारखंड की तरह है। बता दें कि ED द्वारा गिरफ्तार किए गए अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को AAP ने लोकसभा चुनाव से पहले एक राजनीतिक साजिश बताया है।

ये भी पढ़ें: मुजफ्फरनगर में केंद्रीय मंत्री व बीजेपी प्रत्याशी संजीव बालियान के काफिले पर हमला, प्रचार गाड़ियों पर पथराव, तोड़फोड़

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

राज्यसभा: 'खुलेआम बेचा जा रहा जहर', आप सांसद राघव चढ्ढा ने उठाया खतरनाक मुद्दा
झगड़ा, बदला या कुछ और? दिल्ली में 3 डिलीवरी एजेंटों ने कैसे और क्यों किया बिजिनेसमैन का मर्डर?