भारत में वैक्सीन की 24 करोड़ से ज्यादा डोज लगीं, यहां चीन के बाद दुनिया का सबसे तेज टीकाकरण

Published : Jun 10, 2021, 01:15 PM IST
भारत में वैक्सीन की 24 करोड़ से ज्यादा डोज लगीं, यहां चीन के बाद दुनिया का सबसे तेज टीकाकरण

सार

भारत में कोरोना वायरस के खिलाफ अब तक 24 करोड़ से ज्यादा डोज लग चुकी हैं। यह जानकारी स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को दी। चीन के बाद सबसे तेज वैक्सीनेशन के मामले में भारत दूसरे नंबर पर है। बताया जा रहा है कि चीन में अब तक 80 करोड़ लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। 

नई दिल्ली. भारत में कोरोना वायरस के खिलाफ अब तक 24 करोड़ से ज्यादा डोज लग चुकी हैं। यह जानकारी स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को दी। चीन के बाद सबसे तेज वैक्सीनेशन के मामले में भारत दूसरे नंबर पर है। बताया जा रहा है कि चीन में अब तक 80 करोड़ लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। 

भारत में पिछले 24 घंटे में 33.79 लाख डोज लगाए गए। वहीं, दुनिया के 178 देशों में अब तक वैक्सीन के 219 करोड़ डोज लगाए जा चुके हैं। दुनियाभर में औसतन हर रोज 3.54 करोड़ डोज लगाए जा रहे हैं। चीन में हर दिन 1.89 करोड़ लोगों को वैक्सीन लगाई जा रही है।

आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक देश में पिछले 24 घंटे में 33,79,261 लोगों को वैक्सीन की डोज दी गई। वहीं, अब तक 33,82,775 सेशन में देशभर में 24,27,26,693 करोड़ लोगों को वैक्सीन की डोज दी जा चुकी है। 

भारत में लगातार तीसरे दिन 1 लाख से कम केस आए
 देश में कोरोना संक्रमण के नए केस तीसरे दिन लगातार 1 लाख से नीचे मिले। पिछले 24 घंटे में 93 हजार से अधिक नए केस मिले। इससे पहले 8 जून को 92 हजार, जबकि 7 जून को करीब 87 हजार केस मिले थे। 7 जून का आंकड़ा 63 दिन में सबसे कम था। इससे पहले 5 अप्रैल को 96 हजार केस मिले थे। देश में पिछले 24 घंटे में 1.48 लाख लोग ठीक हुए। देश में अब तक 2.91 करोड़ लोग संक्रमित हो चुके हैं, जबकि 2.76 करोड़ लोग ठीक भी हुए। इस समय देश में 11.65 लाख एक्टिव केस हैं।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

12 जनवरी से रेल टिकट बुकिंग में बड़ा बदलाव, जानें सिर्फ कौन लोग बुक कर पाएंगे टिकट
काला चश्मा, काली जैकेट, काली ही वॉच...यूथ दिवस पर देखिए PM मोदी का स्वैग